यूट्यूबर और ‘बिग बॉस’ फेम अनुराग डोभाल लंबे वक्त से चर्चा में बने हुए हैं. वजह है उनकी निजी जिंदगी, जिसके चलते सुसाइड अटेम्प्ट किया था और फिलहाल हॉस्पिटल में हैं. इंस्टाग्राम लाइव के दौरान लगभग 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. अनुराग ने अपने माता-पिता और भाई पर मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है. हाल ही में अनुराग के मैनेजर ने बताया था कि वो ICU से बाहर आ गए हैं. पर नए अपडेट के मुताबिक, यूट्यूबर की हालत फिर बिगड़ गई है. उनके मैनेजर ने नया हेल्थ अपडेट शेयर कर लोगों से प्रार्थना करने को कहा है, जानिए कैसी है अभी तबीयत?
दरअसल इस कार एक्सीडेंट से पहले अनुराग डोभाल ने एक वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया था. जिसमें कहा था कि उनके माता-पिता इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ थे. उन्होंने पत्नी रितिका को घर में आने नहीं दिया. यहां तक कि भाई कलम पर सारी प्रॉपर्टी लेने का आरोप भी लगाया. एक्सीडेंट से पहले भी अनुराग डोभाल ने कहा था कि उनके भाई और माता-पिता को छोड़ना मत. हालांकि, उनके भाई कलम ने काफी सारे प्रूफ शेयर करते हुए कहा था कि अनुराग झूठ बोल रहा है.
कैसी है अब अनुराग डोभाल की तबीयत?
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यूट्यूबर का हेल्थ अपडेट दिया है. वो लिखते हैं- अनुराग भाई की स्थिति आज सुबह तक ठीक थी, लेकिन अब उनकी हालत गंभीर और चिंताजनक हो गई है. एक्सीडेंट में उनके फेफड़ों को भी नुकसान पहुंचा था, जिसकी वजह से उनमें इंफेक्शन फैल गया है. उन्हें निमोनिया बताया गया है. इससे पहले मैनेजर ने एक और स्टोरी शेयर की थी, जिसमें लिखा था- “अनुराग भाई आईसीयू से बाहर आ चुके हैं. हम 24 घंटे उनके पास हैं, आप सभी उनकी जल्द से जल्द रिकवरी की दुआ करें”. हालांकि, अब फिर हालत बिगड़ने की जानकारी मिल रही है. दरअसल उनकी पत्नी रितिका भी हॉस्पिटल में उनके साथ है. साथ ही इंस्टाग्राम पर लगातार क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं.
दरअसल अनुराग डोभाल अभी भी हॉस्पिटल में ही हैं, जहां उनके साथ उनकी टीम मौजूद है. साथ ही पत्नी और उनके परिवार वाले भी हैं. उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है. वैसे सफल सर्जरी के बाद आईसीयू से बाहर शिफ्ट किया था, लेकिन फिर तबीयत बिगड़ी है. अनुराग की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो लगातार सपोर्ट कर रहे हैं. पर उनके भाई का अब भी कहना है कि जांच करा लो, लेकिन मैं मेरे माता-पिता गलत नहीं है.
