नए साल में पहली बार अनाया बांगर ने क्रिकेट के मैदान पर कदम रखा और देखते ही देखते उनकी तस्वीरें छा गई. अनाया बांगर ने 13 जनवरी को खेले WPL के मैच में अपने ग्लैमर का तड़का लगाया है. तो क्या क्रिकेट को लेकर जुनूनी रहने वाली अनाया उस मैच को खेलने पहुंची थीं. जी नहीं, ऐसा नहीं है. अनाया मुकाबला (Anaya Bangar came on field) खेलने नहीं बल्कि देखने स्टेडियम पहुंची थीं. वो WPL में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेले मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम पहुंची थीं.
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच WPL 2026 का मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. अनाया ने इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस टीम का सपोर्ट किया, जिसका अनुमान उनकी इंस्टाग्राम पर शेयर की हुई तस्वीरों को देखकर भी लगाया जा सकता है. अनाया बांगर ने इंस्टाग्राम पर 4 तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें से एक मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर के खेले करारे शॉट का है.
इसे भी पढ़ें – विराट का ‘जूनियर’ और रोहित का साथ: मैदान के बाहर कोहली का सबसे प्यारा संदेश
Anaya Bangar came on field – अनाया बांगर काले रंग की ड्रेस पहनकर WPL मुकाबले का लुत्फ उठाने स्टेडियम पहुंची थीं. उन्होंने उस ड्रेस में अपनी शानदार तस्वीरें भी क्लिक कराईं, जिसे उन्होंने शेयर भी किया.
अनाया बांगर किस भारतीय क्रिकेटर की बेटी हैं?
अनाया बांगर की बात करें तो क्रिकेट बैकग्राउंड होने के चलते उनकी इस खेल में दिलचस्पी जबरदस्त है. उनके पिता संजय बांगर भारत के पूर्व क्रिकेटर रह चुके हैं. अनाया खुद भी बाएं हाथ की ऑलराउंडर हैं. अनाया बांगर पहले आर्यन बांगर के नाम से जानी जाती थी. वो जेंडर ट्रांसफॉर्म कराकर लड़का से लड़की बनी है.


