Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख
    • घर में मिली महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस
    • एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार
    • बुआ-भतीजी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस
    • रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस
    • ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा
    • दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत
    • तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली : पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, February 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » अनंतनाग पुलिस का एक्शन, पाक स्थित लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी हैंडलर से जुड़े अवैध ढांचे को किया ध्वस्त

    अनंतनाग पुलिस का एक्शन, पाक स्थित लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी हैंडलर से जुड़े अवैध ढांचे को किया ध्वस्त

    March 22, 2025 जम्मू कश्मीर 3 Mins Read
    Anantnag police action
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    जम्मू कश्मीर में आतंक के सफाए के लिए भारतीय सेना लगातार अभियान चला रही है. इसी कड़ी में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर पाकिस्तान (Anantnag police action) स्थित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी हैंडलर से जुड़े एक ढांचे को ध्वस्त कर दिया है. अधिकारियों ने शनिवार (22 मार्च) यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक जिला प्रशासन के साथ समन्वय में उन्होंने रेखा हसनपोरा में अवैध रूप से निर्मित एक घर और चबूतरे को ध्वस्त कर दिया, जिससे राज्य की अतिक्रमित जमीन को दोबारा प्राप्त किया जा सके.

    Anantnag police action – पुलिस ने बताया कि यह संपत्ति प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े एक ज्ञात आतंकवादी हैंडलर हारून राशिद गनी की थी. पुलिस ने अपने बयान में कहा कि हारून 2018 से पाकिस्तान से काम कर रहा है और “राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को कमजोर करने के मकसद से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में शामिल रहा है. पुलिस का कहना है कि यह ऑपरेशन आतंकी नेटवर्क को खत्म करने और उनके सहायक ढांचों को खत्म करने के लिए चल रहे अभियान का हिस्सा है.

    आतंकियों और उनके मददगारों के खिलाफ सख्त कदम

    अधिकारियों का कहना है कि अनंतनाग पुलिस कानून और व्यवस्था को बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है कि कोई भी व्यक्ति या समूह गैरकानूनी गतिविधियों के लिए सरकारी जमीन का दुरुपयोग न करे. अधिकारी ने कहा कि पुलिस आतंकी गुर्गों और उनके मददगारों के खिलाफ सख्त कदम उठाना जारी रखेगी. जिससे जिले में आतंकवाद के खिलाफ उसके अडिग रुख की पुष्टि होती है. पुलिस और प्रशासन के यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है.

    आतंकियों के सफाए के लिए चलाया जा रहा अभियान

    दरअसल घाटी में शांति स्थापित करने और आतंकियों के खात्मे के लिए पुलिस और सेना के जवान हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. कुछ दिन पहले ही जम्मू रीजन के राजौरी जिले में एसओजी थाना मंडी के वाहन पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका था. गनीमत ये रही कि ये फटा नहीं था जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया. इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया था. सीमा पार से लगातार जम्मू कश्मीर में आतंकी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है. . हालांकि सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के चलते आतंकी और सीमा पार बैठे इनके आका अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाते हैं.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उमर अब्दुल्ला के बयान पर विधानसभा में बीजेपी का भारी हंगामा, सीएम का माफी मांगने से साफ इनकार

    जम्मू-कश्मीर में 11 से 14 फरवरी तक हाई अलर्ट, खुफिया इनपुट के बाद बढ़ा आतंकी खतरा

    लश्कर-ए-तैयबा ने कश्मीरी पंडितों को दी धमकी, घाटी में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; जानें क्या लिखा है खत में

    कश्मीर से केवल 13 उम्मीदवार होने पर मचा बवाल, अल्ताफ बुखारी ने चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल

    किश्तवाड़ में भीषण मुठभेड़ : आतंकियों से लोहा लेते सेना के 8 जवान घायल

    ED के क्षेत्रीय कार्यालय में हुई कार्रवाई को बाबूलाल मरांडी ने बताया पुलिसिया गुंडागर्दी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.