Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय प्लास्टिक उद्योग ने दी बड़ी चेतावनी
    • मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: “मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य”
    • हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान
    • दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश
    • आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर
    • कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात
    • ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!
    • दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, March 13
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर

    आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर

    March 13, 2026 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के पिनाहट ताजनगरी के पिनाहट थाना क्षेत्र स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार रात अचानक हुए गैस रिसाव ने भारी दहशत फैला दी. जहरीली गैस की तीखी गंध और घुटन के कारण ग्रामीणों को अपने घर छोड़कर रातों-रात खेतों की ओर भागना पड़ा. इस हादसे में एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है.

    घटना पिनाहट के गांव कुकथरी स्थित केला देवी कोल्ड स्टोरेज की है. गुरुवार रात करीब नौ बजे जब स्टोरेज में आलू रखने का काम चल रहा था, तभी अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया. देखते ही देखते तीखी गंध पूरे गांव में फैल गई. आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ महसूस होने पर महिलाएं और बच्चे जान बचाने के लिए बदहवास होकर खेतों की ओर दौड़ पड़े. कई लोगों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर खुद को सुरक्षित करने का प्रयास किया.

    क्या है मामला?

    रिसाव के समय कोल्ड स्टोरेज के भीतर लगभग 100 मजदूर और किसान मौजूद थे. बरेली के निवासी मोहम्मद ने बताया कि अचानक गैस की दुर्गंध से गला रुंधने लगा, जिसके बाद सभी काम छोड़कर बाहर की ओर भागे. हादसे में बरेली (नवाबगंज) के मजदूर सलीम की हालत बिगड़ गई, जिन्हें गंभीर स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है.

    पुलिस ने क्या कहा?

    सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है. रिसाव को बंद करने के प्रयास सफल रहे हैं. एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को स्टोरेज के नजदीक न जाने की सलाह दी गई है.

    ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि आबादी के नजदीक कोल्ड स्टोरेज होने के कारण हमेशा खतरा बना रहता है. पहले भी कई बार बदबू की शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों ने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    अखिलेश यादव का बड़ा धमाका: “शंकराचार्य का आशीर्वाद मिल गया, अब नकली संतों का होगा अंत!”

    फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज

    हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या

    किशोर की पीट-पीटकर हत्या, शादी समारोह में हुआ था विवाद; ग्रामीणों ने किया नेशनल हाईवे जाम

    शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर ‘अवैध’ घोषित

    कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आया होश

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.