Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    • नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिला आशीर्वाद
    • ‘विकास के लिए आस्था से समझौता न हो’, उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान मंदिर पर CM को लिखा पत्र
    • महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी ‘महिला किसान खुशहाली योजना’
    • साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रेमी से शादी
    • धनबाद के बलियापुर जंगल में मिला महिला का सिर कटा शव, पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका
    • मुंबई में ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर फर्जी IT रेड, कारोबारी से 1 करोड़ मांगने वाले 10 गिरफ्तार; 2 असली अफसर भी शामिल
    • तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हुईं दो महिला श्रद्धालु, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » AMU छात्र के कमरे से पिस्टल और जाली नोट बरामद, फर्जी सर्टिफिकेट पर एडमिशन का भी शक

    AMU छात्र के कमरे से पिस्टल और जाली नोट बरामद, फर्जी सर्टिफिकेट पर एडमिशन का भी शक

    April 9, 2026 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सर जियाउद्दीन हॉल के कमरा नंबर Z-37 से पिस्टल, जाली नोट, कारतूस के खोखे और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं. इसी कमरे में एमसीए का छात्र शहबाज उर्फ छोटू रह रहा था. पुलिस और एएमयू की प्रॉक्टोरियल टीम की छापेमारी (pistol and fake currency recovered) के दौरान आरोपी शहबाज मौके से फरार हो गया. कमरे को सील कर दिया गया है और उसके खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.

    यह कार्रवाई 6 अप्रैल 2026 को क्वार्सी थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना से जुड़ी बताई जा रही है. 6 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे अलीगढ़ के अनूपशहर रोड स्थित एफएम टॉवर इलाके में एक शादी समारोह के बाहर गाड़ी आगे-पीछे करने को लेकर विवाद हो गया था. आरोप है कि एएमयू के कुछ छात्रों ने बुजुर्ग शाहिद अली के साथ मारपीट की. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर वहां से फरार हो गए.

    इसे भी पढ़ें – इटावा में रेलवे के सहायक स्टेशन मास्टर रहस्यमयी ढंग से लापता! 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

    इसके बाद अगली सुबह करीब 4:30 बजे थाना क्वार्सी क्षेत्र की आशियाना ग्रीन सोसाइटी में शाहिद अली के घर के बाहर दोबारा हमला किया गया. इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस ने इस मामले में बुलंदशहर के छतारी नारायणपुर निवासी अशरफ, सुलेमान हॉल के छात्र, एफएम टॉवर निवासी फैसल, मोहम्मद साकिब और उनके अन्य साथियों को आरोपी बनाया. इनमें से तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

    pistol and fake currency recovered – पुलिस ने एसपी सिटी आदित्य बंसल, सीओ तृतीय सर्वम सिंह और संबंधित थाना पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की. तलाशी के दौरान कमरे से 32 बोर पिस्टल की दो मैगजीन, 15 बोर के चार खोखे, 9 एमएम की चली हुई गोली का हिस्सा, आठ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप (जो किसी अन्य छात्र का निकला), डिजिटल साइनिंग पैड और 100 रुपये के छह नकली नोट बरामद किए गए.

     

     

     

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    मुंबई में ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर फर्जी IT रेड, कारोबारी से 1 करोड़ मांगने वाले 10 गिरफ्तार; 2 असली अफसर भी शामिल

    लुधियाना में हैवानियत की हदें पार, 3 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला पड़ोसी दबोचा

    यूपी में ‘मिशन हैट्रिक’ की तैयारी में जुटी बीजेपी: 18,900 कमजोर बूथों पर शुरू हुआ महामंथन

    सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार

    PNB फर्जी नोट कांड में NIA का बड़ा एक्शन: ₹17.29 करोड़ की जाली करेंसी मामले में फरार मैनेजर गिरफ्तार

    नरेला के प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, 14 राउंड फायरिंग के बाद हिमांशु भाऊ गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.