मुंबई : अपकमिंग थ्रिलर ‘लुटेरे’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस अमृता खानविलकर ने फिल्म में अपनी भूमिका पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपने किरदार (Amruta Khanvilkar) के लिए वास्तविक जीवन में घटित घटनाओं का इस्तेमाल किया। यह फिल्म कीमती माल ले जाने वाले एक जहाज और उसे सोमाली समुद्री डाकुओं से होने वाले खतरे के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें रजत कपूर, विवेक गोम्बर, अमृता और आमिर अली शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें – योद्धा : सिद्धार्थ मल्होत्रा ने राशि खन्ना और दिशा पाटनी के साथ दिल्ली में किया का प्रमोशन
Amruta Khanvilkar – सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो नच बलिए 7 की विजेता रही अमृता ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, मैंने इसके लिए अपने संघर्षों और अनुभवों का उपयोग किया है, उसे ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व को प्रामाणिक रूप से चित्रित करने और भूमिका के साथ न्याय करने के लिए भी उपयोग किया है। अमृता ने कहा, मैं एक बहुत ही सामान्य महाराष्ट्रियन परिवार से हूं। बड़े होने के दौरान मुझे हमेशा बताया जाता था कि मुझे कैसा व्यवहार करना है, क्योंकि मैं एक लड़की हूं। तो बड़े होने के दौरान मैंने जो बंधन महसूस किया वह सिर्फ रिश्तेदारों से नहीं बल्कि समाज से भी आता है।
इसे भी पढ़ें – सीमेंट के साथ ‘शिवशक्ति’ की चुनौतीपूर्ण शूटिंग के लिए निक्की शर्मा को लगे दो दिन
उन्होंने कहा,मैं एक बहुत ही पारंपरिक पृष्ठभूमि से आती हूं, इसलिए मैंने अपने जीवन में कई बाधाओं का सामना किया है। मैंने इस चीज का सामना तब भी किया जब में अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहती थी। मैंने अपनी उसी निष्ठा को लुटेरे में भी अपनाया है। ‘राजी’ में अपने काम के लिए मशहूूर अमृता ने कहा कि मेरा किरदार अपनी गरिमा नहीं खो सकता। लुटेरे 22 मार्च से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित होगी।

