सिलीगुड़ी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी शहर के बाहरी इलाके में स्थित सीमा सुरक्षा बल की 18वीं बटालियन की चौकी का दौरा किया। शुक्रवार रात पश्चिम बंगाल पहुंचे शाह ने क्षेत्र में भारत-बांग्लादेश सीमा (Indo-Bangladesh Border) पर सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की। अपने इस अहम दौरे के दौरान गृह मंत्री का ‘प्रहरी सम्मेलन’ को संबोधित करने, बीएसएफ जवानों से सीधा संवाद करने, पौधारोपण कार्यक्रम में भाग (important meeting on chicken neck) लेने और बीएसएफ से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने का कार्यक्रम है।

‘चिकन नेक’ कॉरिडोर की सुरक्षा पर हाई-लेवल मीटिंग

सूत्रों के अनुसार, बीएसएफ परिसर में अमित शाह राज्य के आला अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से ‘चिकन नेक’ (Chicken Neck) के नाम से मशहूर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा होने की संभावना है। 17 से 22 किलोमीटर लंबा यह अत्यंत संवेदनशील और रणनीतिक क्षेत्र पूर्वोत्तर के आठ राज्यों को शेष भारत से जोड़ने वाला एकमात्र जमीनी संपर्क है। यह गलियारा तीन अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से घिरा है—इसके उत्तर में नेपाल, दक्षिण में बांग्लादेश और उत्तर-पूर्व में भूटान स्थित है।

शुभेंदु सरकार ने BSF को सौंपी 120 एकड़ जमीन

इस क्षेत्र की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए हाल ही में राज्य में बनी शुभेंदु अधिकारी (important meeting on chicken neck) के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने सीमा पर बाड़ लगाने के लिए 120 एकड़ भूमि बीएसएफ को हस्तांतरित कर दी है। इसके साथ ही, इस इलाके के सात महत्वपूर्ण राजमार्गों का प्रबंधन, जो पहले राज्य के लोक निर्माण विभाग (PWD) के राष्ट्रीय राजमार्ग प्रकोष्ठ के अधीन था, अब सुचारू सुरक्षा प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार को सौंप दिया गया है।

Share.
Exit mobile version