बाराबंकी : मोदी सरकार मे अपने हक की लडाई लड रहे अन्नदाता के आन्दोलन को कुचला जा रहा है भाजपा की सोच महिला विरोधी है आज पूरे देश में महिलाओ की आबादी लगभग 70 करोड है फिर भी महिलाये असुरक्षित और कमजोर है। भाजपा सरकार में महिलाओ पर अपराध बढे है और भाजपा नारी अपराध के जिम्मेदार नेताओ को बचाने का काम कर रही है इनका नारा अपराधी बचाओ है हमारे नेता (Alka Lamba On Modi Govt)राहुल गांधी भारत जोडो यात्रा निकालकर मोदी सरकार के दस सालो में आवाम के साथ हुये अन्याय को उजागर कर रहे है। न्याय का हक मिलने तक हम ऐसी ही यात्रा और संघर्ष जारी रखेगे।
इसे भी पढ़ें – अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने किए रामलला के दर्शन
उक्त उद्गार अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने आज विकास खण्ड बंकी के ग्राम जहांगीराबाद में महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित महिला कांग्रेस नारी न्याय सम्मेलन का शुभारम्भ करते हुये व्यक्त किये। जिसकी अध्यक्षता महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती शबनम वारिस तथा संचालन कांग्रेसनेत्री प्रतिभा अटल पाल ने किया विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव एवं इन्डिया गठबन्धन के सम्भावित लोकसभा प्रत्याशी तनुज पुनिया भी सम्मेलन में मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें – UP Constable Bharti को लेकर अलर्ट पर पुलिस, करीब 50 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Alka Lamba On Modi Govt – महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने एक पोस्टर लहराकर कही कहा कि भाजपा का किसान, महिला विरोधी चेहरा आवाम के सामने आ चुका है ऐसे में 2024 के आम चुनाव में प्रदेश ही नही देश की जनता ने भाजपा सरकार से मुक्ति पाने का मन बना लिया है। नारी का सम्मान करना कांग्रेस पार्टी जानती है। देश में जहां जिन राज्यो में कांग्रेस पार्टी की सरकार है वहां हम प्रति महिला महीने मे 1500 से 2500 रूपये दे रहे है गैस सिलेन्डर 500 रूपये में उपलब्ध करा रहे है अगर देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो हम पूरे देश में यह राशि महिलाओ को देगे।