Aligarh News: देर रात अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके रामघाट रोड स्थित वरुण आई हॉस्पिटल के सामने शराबियो के 2 गुटो में जमकर मारपीट हुई। दोनो शराबी गुटो ने एक दूसरे को जमीन पर गिरा गिरा कर बेल्ट और लात घुसो से सड़क पर दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। जिसके बाद बीच रोड पर अफरा तफरी मच गई।

https://currentnewsdainik.com/wp-content/uploads/2021/01/WhatsApp-Video-2021-01-20-at-4.11.48-PM.mp4

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के रामघाट रोड पर कुछ युवकों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट होती रही है बीच सड़क पर मौजूद दो गुट एक दूसरे पर लात और घुसो से एक दूसरे को सड़क पर गिरा गिरा प्रहार करते रहे। लडाई के दौरान सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन भी गुजर रहे थे। लेकिन शराबियों के दोनों गुटों में मारपीट लगातार जारी रही। वही एक युवक ने अपने आपको पिटता देख अपनी जान की परवाह ना करते हुए सड़क पर दौड़ रहे वाहनों को दरकिनार कर सड़क के बीचो-बीच बने डिवाइडर कूद कर भागते हुए मारपीट करने वाले युवको से अपनी जान बचाई गई। तो वही सड़क पर गुजरने वाले राहगीरों के द्वारा सड़क पर हो रहे शराबियों के तांडव मचाते हुए मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अब इलाका पुलिस शराबियों की पहचान कर कार्यवाही करने की बात कह रही है।

इसे भी पढ़े:Tandav Controversy: CM Yogi ने किया असली तांडव सैफ अली खान, अली अब्बास जफर और अन्य को खुली चेतावनी

https://currentnewsdainik.com/wp-content/uploads/2021/01/WhatsApp-Video-2021-01-20-at-4.11.49-PM.mp4

Aligarh News: शराबियों के दो गुटों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना देर रात की बताई जा रही है। एसपी सिटी कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मारपीट का एक वायरल वीडियो संज्ञान में आया है और यह वीडियो रामघाट रोड के थाना क्वार्सी इलाके का बताया जा रहा है। घटना के संबंध में अभी तक पुलिस को किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है परंतु वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच कराई जा रही है कि किस प्रकार यह घटना हुई है जहा तक प्रथम दृष्टया जो चीज सामने आ रही है यह है कि शराब पीकर आपस में लड़ाई झगड़ा हुआ है उनकी पहचान की जा रही है और आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

इसे भी पढ़े:https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/aligarh/fight-between-two-sides-police-on-spot-in-aligarh

Report-Ajay Kumar/Aligarh

BJP विधायक की अनोखी पहल बना दिया चलता फिरता कार्यालय

Share.
Exit mobile version