भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अदाकारा अक्षरा सिंह इन दिनों बॉलीवुड में लगातार कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ में धमाल मचाने के बाद, अब खबरें हैं कि (Akshara Singh in Itha Movie ) अक्षरा सिंह श्रद्धा कपूर की बहु प्रतीक्षित फिल्म ‘ईठा’ (Itha) का हिस्सा बनने जा रही हैं।

Akshara Singh in Itha Movie – अक्षरा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। जब उनसे श्रद्धा कपूर के साथ किसी प्रोजेक्ट को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “श्रद्धा जी के साथ फिल्म ‘ईठा’ आ रही है।” हालांकि, अपने रोल के बारे में पूछे जाने पर अक्षरा ने इसे ‘सरप्राइज’ बताते हुए फिलहाल खुलासा करने से मना कर दिया है। प्रशंसकों के लिए यह किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है।

लक्ष्मण उतेरकर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘ईठा’ 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायण गांवकर का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में श्रद्धा के अलावा रणदीप हुड्डा और अनंत जोशी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 अक्षरा सिंह का ‘लकी’ साल 2026

साल 2026 अक्षरा सिंह के लिए बेहद लकी साबित हो रहा है। अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार के साथ काम करने के बाद, अब श्रद्धा कपूर के साथ काम करने की चर्चाओं ने यह साफ कर दिया है कि भोजपुरी सिनेमा की यह स्टार अब पैन-इंडिया स्टार बनने की राह पर है। दर्शक अब पर्दे पर अक्षरा और श्रद्धा की जुगलबंदी देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

Share.
Exit mobile version