उत्तरप्रदेश के जौनपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को जौनपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि कहने को तो भाजपा खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है लेकिन पांच साल का काम और जो उसने सपने दिखाए थे अगर उन चीजों का आकलन करेंगे तो पाएंगे कि दुनिया की सबसे झूठी पार्टी अगर कोई है तो भाजपा ही है।अखिलेश ने भाजपा को दुनिया की सबसे झूठी पार्टी करार देते हुए कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा करके सत्ता में आई भाजपा ने उनकी कमाई ही आधी कर दी है। खराब नीतियों का नतीजा है कि किसान परेशान हैं।
इसे भी पढ़ें – पिता के समर्थन में खुलकर आयी बेटी, BJP सांसद संघमित्रा मौर्या ने स्वामी प्रसाद मौर्या का किया समर्थन
Akhilesh Yadav – अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए तंज भरे लहजे में कहा कि बाबा को आजकल नींद नहीं आ रही है। रात में 12-एक बजे उठ जाते हैं और धुआं मांगने लगते हैं कि धुआं लाओ तभी नींद आएगी। अभी कुछ दिन पहले मैंने उनके घर पुताई करने वालों को जाते हुए देखा। मैंने पूछा, कहां जा रहे हो तो उन्होंने कहा कि धुएं के काले धब्बे पोतने जा रहे हैं।
अखिलेश ने भाजपा पर कोविड-19 महामारी के दौरान जनता को उसके हाल पर छोड़ देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने कोविड-19 महामारी के दौरान ऐसा लॉकडाउन लगाया कि दूसरे प्रदेशों में काम करने वाले हमारे मजदूरों को पैदल मजबूरी में अपने घर आना पड़ा। कई मजदूर अपने परिवार तक नहीं पहुंच पाए उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। उस समय अगर किसी ने मदद की तो वह समाजवादी पार्टी ही थी।
इसे भी पढ़ें – यू पी आवास विकास में बड़ा घपला,दलालो की खाते में कैश करा ली 5 करोड़ की एफडी
उन्होंने आरोप लगाया कि जिस समय मजदूर अपने घर और गांव जाना चाहते थे, उस वक्त सरकार ने उनकी तरफ से आंखें बंद कर ली। उन्होंने कहा कि जब कोविड-19 बीमारी आई तो ना तो वह (भाजपा सरकार) मरीजों को दवा दे पाई और ना ही बेड। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर यह सरकार समय पर दवा, इलाज और ऑक्सीजन उपलब्ध करा देती तो न जाने कितने गरीबों की जान बच जाती, लेकिन सरकार ने मदद नहीं की।