मैनपुरी लोकसभा सीट का उपचुनाव समाजवादी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव बन गया है। यह बात खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कह चुके हैं। मैनपुरी सीट पर सपा उम्मीदवार डिंपल यादव को जिताने के लिए अखिलेश ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक (Akhilesh Threw Full Force) दी है। वह गांव-गांव जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने शनिवार को किशनी में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।
इसे भी पढ़ें – अखिलेश के साथ आये शिवपाल यादव, कहा नेताजी के बाग को हम अपने खून पसीने से सीचेंगे
Akhilesh Threw Full Force – अखिलेश यादव ने कहा कि बेरोजगारी चरम सीमा पर है। सरकारें लोगों को गुमराह कर रही है। किशनी विधानसभा कार्यकर्ताओं से कहा कि मेहनत आपको करनी है। मतदान के दिन जो बूथ पर पहुंच जाता है, वहीं वोट पड़ता है। नेताजी ने मैनपुरी को पहचान दी। मैनपुरी के लोगों ने नेताजी को नेताजी बनाया। पूरी देश की निगाहें मैनपुरी उपचुनाव पर है। इसलिए सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाएं।
इसे भी पढ़ें – मैनपुरी उपचुनाव के लिए डिंपल और रघुराज सहित 13 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नेताजी ने जो रास्ता दिखाया है, उस पर और आगे बढ़ाना है। जो सिद्धांत उन्होंने दिए। सामाजिक और आर्थिक लड़ाई नेताजी ने लड़ी। हम लोगों की जिम्मेदारी इस लड़ाई को आगे बढ़ानी की है। उन्होंने कहा कि नेताजी को याद करके एक-एक वोट डलवाना है। नेताजी जमीनी नेता थे। देश के इकलौते नेता, जिन्हें धरतीपुत्र कहा गया। बहुत कम नेता ऐसे होते हैं, जो जमीन से बुलंदी छूते हैं।