शाहजहांपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को शाहजहांपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो हो सकता है हमारे वोट का अधिकार भी छीन ले। यदि यह (Akhilesh On BJP) अधिकार छिन गया तो क्या हम बदलाव ला पाएंगे? इसीलिए, हमारे सामने बड़ी चुनौती है, लंबी लड़ाई है। अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले चुनाव में भीड़ देखकर लगा कि सब सीटें जीत जायेंगे। मगर परिणाम आया तो जिले में हमारा खाता भी नहीं खुला।
इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री ने नमो भारत ट्रेन में किया छात्रों के साथ सफर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहे साथ
Akhilesh On BJP – दरअसल, आपने तो जिताया मगर अधिकारियों ने हरा दिया। बेसहारा पशुओं के मुद्दे पर अखिलेश ने कहा कि लखनऊ से यहां तक आए, डिवाइडर पर सांड दिखते रहे। पता नहीं भाजपा वालों को इनसे कितना प्रेम है। आज जो बिजली मिल रही है वो नेताजी की देन है। यहां आते ही रोजा प्लांट की ऊंची चिमनी दिखी, यह भी नेताजी की देन है। नेताजी ने कोटाघाट पुल बनवाया, भाजपा वाले उसकी मरम्मत भी नहीं करा पा रहे हैं।अब जो एक्सप्रेसवे बन रहा है वो दूरी बढ़ा रहा है। हमने सदन में सवाल उठाया तो अलाएमेंट बदला। तब सीएम ने कहा था कि धन ले गए खन्ना।
इसे भी पढ़ें – मेरठ से दिल्ली 45 मिनट में, मोदी है तो मुमकिन है : योगी
सपा मुखिया ने तंज कसते हुए कहा कि जिले से तीन-तीन मंत्री आते हैं। नौ बार के विधायक और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के शहर की हालत हमने देखी है। पूरे शहर की सड़कें खोदी हुई पड़ी हैं। गलियों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिस मंत्री के हाथों में खजाने की चाबी है, उनके शहर का यह हाल है। आपस की लड़ाई अब मत करना। लड़ते रह गए तो 24 छूट जाएगा। हमारी लड़ाई मंच पर हो सकती है पर क्षेत्र में नही। हम गठबंधन का हिस्सा हैं। मगर, हमें पीडीए नहीं भूलना है। पीडीए ही एनडीए को हराएगा। ये बात याद रखना। हमने बसपा से गठबंधन किया मगर हार गए क्योंकि बूथ कमजोर थे। गठबंधन हमारी मदद नहीं करेगा, कार्यकर्ता करेगा।