बारामती में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश होने के बाद पूरे मुंबई में राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है. इस विमान में कुल 5 लोग सवार थे और अजित पवार के साथ (Ajit Pawar PSO death) वह सभी लोग भी मारे गए हैं. मरने वालों के परिवारों में दुख का माहौल है. इस प्लेन में अजीत पवार के साथ 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) के सदस्यों सवार थे.
इसे भी पढ़ें – मीरा भयंदर में बीजेपी का दबदबा, लेकिन मेयर की कुर्सी के लिए विपक्षी एकजुटता ने बढ़ाई टेंशन
Ajit Pawar PSO death – अजित पवार के PSO विदीप जाधव की भी इस हादसे में मौत हो गई. मुंबई पुलिस में कार्यरत विदीप जाधव के आकस्मिक निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. विदीप जाधव के पिता दिलीप जाधव मुंबई के दादर स्थित क्रांतिसिंह नाना पाटील विद्यालय से लिपिक पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं.
इसे भी पढ़ें – ‘बंगाली बाबा’ की जमकर धुनाई! चुनाव से पहले कर रहा था काला जादू, लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा
उनकी मां संध्या जाधव कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में महापालिका के तहत अनुबंध पर फार्मासिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. विदीप के दो छोटे बच्चे हैं, आद्विक (4) और नेत्रा (8), जो ठाणे के एक स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद विदीप जाधव ने सातरा जिले के फलटण के शेतकी विद्यालय में प्रवेश लिया था. देशसेवा का जज्बा उनमें शुरू से ही था और इसी उद्देश्य से उन्होंने पुलिस बल में भर्ती होने का फैसला किया.


