लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन लखनऊ में पदभार ग्रहण किया, इस अवसर पर सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे और बारिश के बावजूद भी पूरे प्रदेश से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Ajay Roy On Rahul Gandhi) का हुजूम पार्टी मुख्यालय पर उपस्थित रहा, इस अवसर पर प्रदेश भर से आए कांग्रेस जनों ने स्मृति चिन्ह, पुष्प एवं वस्त्र देकर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत किया।
इसे भी पढ़ें – शाहजहांपुर में ट्रक ने कावंड़ियों की ट्राली को मारी टक्कर, आठ कावंड़िये घायल
पदभार ग्रहण कार्यक्रम में पदाधिकारियों, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि काशी की सोच और मिजाज ही कांग्रेस की सोच और मिजाज है, मैं उसी काशी से आया हूं जहां पर हिंदू, मुस्लिम,सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन सभी धर्म हमारे लिए एक समान हैं, यही कांग्रेस की सोच है,वहीं काशी सारनाथ में जो महात्मा बुद्ध को सुनने वाले मात्र पांच लोग थे उन पांच लोगों ने बौद्ध धर्म का प्रचार शुरू किया और आज पूरी दुनिया में कोने कोने में बौद्ध धर्म फैल गया,महावीर जी का जन्म वहीं हुआ, हमारे प्रसिद्ध संत रविदास भी वही पैदा हुए।
इसे भी पढ़ें – आज कोई गुंडा टैक्स वसूलने की हिम्मत नहीं कर सकता : योगी
Ajay Roy On Rahul Gandhi – अजय राय ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को एक साधारण व्यक्ति को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने, सोनिया गांधी ने, राहुल गांधी ने, बहन प्रियंका गांधी ने हमें यह जिम्मेदारी सौंपी है और इस कठिन दौर में जब लोकसभा चुनाव 8 महीने होने वाला है, इस कठिन जिम्मेदारी का निर्वाह हम सबको करना है हमारे सभी नेतागण जो यहां पर बैठे हैं,हमारे सभी कार्यकर्ता जो भाई हैं, हमारे मीडिया के पत्रकार के साथी हैं आप सभी सहयोग करिए और साथ दीजिए हम विश्वास दिलाते हैं कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ता के साथ गांव के घर-घर हर चैराहे पर दिखाई देगी और लड़ते हुए दिखाई देगी।


 
									 
					
