Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • West Bengal Assembly Election 2026: घुसपैठ और भ्रष्टाचार पर BJP की ‘चार्जशीट’, ममता सरकार को इन मुद्दों पर घेरा
    • Jewar Airport Alert: “ये आपकी अमानत है!” पीएम मोदी ने जेवर में जनता से कराया एयरपोर्ट का उद्घाटन, विजन ‘विकसित भारत’
    • Terror Funding Investigation: हारिस अली की पूछताछ में 10 संदिग्ध रडार पर! ISIS को मिल रही विदेशी फंडिंग की खुली परतें, जांच एजेंसियां अलर्ट
    • India Innovates 2026 Delhi: ‘दिल्ली 2.0′ के लिए आगे आएं राजधानी के युवा: ’इंडिया इनोवेट्स 2026’ में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा आह्वान
    • Development in Western UP News: पश्चिमी यूपी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात! कुछ ही हफ्तों में 4 मेगा प्रोजेक्ट्स शुरू, विकास की रफ्तार देख गदगद हुए प्रधानमंत्री
    • Ahmedabad Fake Currency Scandal: अहमदाबाद: 2 करोड़ के नकली नोट कांड में 8वीं गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड प्रदीप गुरुजी के नए कारनामों का पर्दाफाश
    • Mamata Banerjee on BJP: ‘बंगाल से होगी बीजेपी के अंत की शुरुआत’: ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा हमला, दिल्ली में चुनौती देने का ऐलान
    • Jaipur Ola Bike Bullet Collision: जयपुर में ओला बाइक और बुलेट की जोरदार टक्कर; युवती के साथ हुआ हादसा, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, March 28
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Ahmedabad Fake Currency Scandal: अहमदाबाद: 2 करोड़ के नकली नोट कांड में 8वीं गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड प्रदीप गुरुजी के नए कारनामों का पर्दाफाश

    Ahmedabad Fake Currency Scandal: अहमदाबाद: 2 करोड़ के नकली नोट कांड में 8वीं गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड प्रदीप गुरुजी के नए कारनामों का पर्दाफाश

    March 28, 2026 गुजरात 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 2 करोड़ रुपये के नकली नोट रैकेट मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक और मुख्य आरोपी भावेश गजेरा को सूरत से गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक कुल 8 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है सत्यम योग धाम आश्रम के संचालक प्रदीप जोटांगिया उर्फ प्रदीप गुरुजी की काली दुनिया के एक के बाद एक चौंकाने वाले पन्ने खुल रहे हैं.

    क्राइम ब्रांच के अनुसार, नया आरोपी भावेश गजेरा इस पूरे सिंडिकेट का अहम हिस्सा था. उसने नकली नोट छापने के लिए आवश्यक मशीनरी और सामान खरीदने के लिए वित्तीय मदद मुहैया कराई थी. वह पहले भी बाजार में करीब 20 लाख रुपये के नकली नोट खपा चुका है. पुलिस अब भावेश से पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क के अन्य निवेशकों का पता लगाया जा सके.

    खरीदीं जमीनें और लग्जरी कारें

    पूछताछ में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि प्रदीप गुरुजी ने आश्रम के नाम पर मिले दान की पवित्र राशि का इस्तेमाल अपने निजी विलासिता के लिए किया. उसने दान के पैसों से दो आलीशान जमीन के प्लॉट और एक महंगी कार खरीदी. जब निजी संपत्ति बनाने के चक्कर में आश्रम के फंड में कमी आई, तो उसने अपने चेलों के साथ मिलकर नकली नोट छापने की खौफनाक साजिश रची.

    लड़कियों से अश्लील चैट

    योग और आध्यात्म की आड़ में छिपे प्रदीप जोटांगिया का एक और घिनौना पक्ष सामने आया है. जांच में उसके मोबाइल से लड़कियों के साथ की गई अश्लील चैट और आपत्तिजनक तस्वीरें मिली हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि रात के सन्नाटे में आश्रम में बाहर से संदिग्ध लड़कियों का आना-जाना लगा रहता था. खुद को भगवान का अवतार बताने वाला यह शख्स लड़कियों को अपनी बातों में फंसाकर उनका शोषण करता था.

    कैंसर के नाम पर जानलेवा खेल

    प्रदीप, जो पहले एक हेयर सैलून चलाता था, बिना किसी मेडिकल डिग्री के कैंसर और हृदय रोगों का इलाज करने का दावा करता था. यूट्यूब से योग सीखकर वह मरीजों की फाइलों के साथ छेड़छाड़ करता था और खतरनाक तरीके से बिना सर्जरी के इलाज का नाटक कर उनकी जान जोखिम में डालता था.

    चीन से कनेक्शन और 14 दिन की रिमांड

    पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों की 14 दिन की रिमांड हासिल की है. गिरोह चीन से मंगाए गए विशेष कागज पर नोट छापता था और इसे 33% की दर (1 लाख असली के बदले 3 लाख नकली) पर बेचता था. क्राइम ब्रांच की टीमें अब उन दो अन्य वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी हैं जो नोट छापने की तकनीकी प्रक्रिया में शामिल थे.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ‘सरकार ने आदिवासियों को किया दरकिनार’, सीएम मान और केजरीवाल का गुजरात सरकार पर सीधा प्रहार

    ‘पंजाब की तरह गुजरात में भी लाएंगे खुशहाली’, जनसभा में सरकार पर बरसे केजरीवाल और मान

    गुजरात में भी ‘UCC’ का डंका! धोखे से शादी की तो होगी जेल, लिव-इन का कराना होगा रजिस्ट्रेशन

    गिरनार अंबाजी मंदिर में ‘अधर्म’! नॉन-वेज पार्टी करने वाले 11 पुजारियों पर गिरी गाज

    ऊना कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, 37 आरोपी रिहा; 5 को मिली सजा, जानें क्या था पूरा मामला

    अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, बोले- “भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए गुजरात में चेहरे नहीं, सिस्टम बदलना होगा”

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.