- 10 दिनों का क्वारंटाइन हुआ खत्म
नई दिल्ली। देश में आने वाले भारतीयों पर यूनाइटेड किंगडम के नरम रुख के बाद अब भारत ने भी यहां आने वाले अपने नागरिकों पर हाल ही में लगाए गए प्रतिबंधों को हटा दिया।
बता दें कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर कहा कि 1 अक्टूबर, 2021 को भारत आने वाले ब्रिटेन के नागरिकों के लिए जो दिशानिर्देश जारी किए थे अब उन्हें वापस लें लिया गया हैं। जिसका मतलब है कि अब यूके से भारत आने वाले लोगों को 10 दिनों के क्वारंटाइन की कोई आवश्यकता नही है। अब ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों पर 17 फरवरी को जारी किए गए नियम ही लागू होंगे।
बता दें कि यह पीएम नरेंद्र मोदी की यूके के पीएम बोरिस जॉनसन के साथ हाल की बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच यह अच्छे संकेत दिखने को मिले हैं।
बता दें कि यूके ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन लेने वाले यात्रियों को क्वॉरंटीन से मुक्त किया था, लेकिन कोविशील्ड वैक्सीन लेने वालों को यह छूट नहीं दी थी। जिसके बाद भारत ने इसका कड़ा विरोध जताया।
वहीं इसके जवाब में देश ने यूके से भारत आने वाले सभी यात्रियों के लिए 10 दिन क्वारंटाइन आवश्यक कर दिया।हालांकि अब दोनों देशों के बीच कुछ नरमी दिखाई दे रही है।