- दरिंदगी में किशोरी का ममेरा भाई दानिश भी शामिल
हल्द्वानी। घटना उत्तराखंड के जिले हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके की है जहां किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि शव को जंगल में नाले में डाल दिया था इसके बाद तुरंत किशोरी का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। वही पोस्टमार्टम के बाद शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी की उम्र 14 वर्षीय थी। वह आठवीं की कक्षा में पढ़ती थी। बीते 29 सितंबर को वह घर से अचानक गायब हो गई।
काफी खोज के बाद भी पता नहीं लगने पर किशोर की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला कि आरोपी उसके साथ घूमते मिले। इसके बाद पुलिस ने इंदिरानगर में रहने वाले निवासी 19 वर्षीय दानिश व 18 वर्षीय जीशान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
उन्होंने कहा हमें कुछ नहीं पता। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई तो दोनों युवकों ने जुर्म कबूल किया। उन्होंने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। दानिश किशोरी का ममेरा भाई हैं।
नाले में पड़े होने के कारण किशोरी का शरीर फूल गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के ऊपर हत्या के लिए धारा 302, दुष्कर्म के लिए धारा 376 व पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है।