Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जंगलराज के ख़िलाफ़ ‘समृद्ध बिहार’ का संकल्प! PM मोदी बोले- यह चुनाव राज्य की दिशा तय करेगा
    • हिमाचल में विंटर वंडरलैंड का मज़ा लें सस्ते में! होटलों ने दिए 40% तक के डिस्काउंट
    • डबल इंजन फेल! 4 लाख करोड़ से अधिक कर्ज के बावजूद केंद्र से सहयोग नहीं?
    • तेजस्वी को CM फेस बनाने पर ‘ना-नुकुर’: क्या कांग्रेस के लिए यह राजनीतिक मजबूरी है या भविष्य की ज़रूरत?
    • झारखंड की सियासत का लिटमस टेस्ट है घाटशिला उपचुनाव! कौन सा फैक्टर तय करेगा हार-जीत
    • पॉल्यूशन से जंग : दिल्ली को मिलेगी कृत्रिम बारिश की संजीवनी! मेरठ पहुंचा क्लाउड सीडिंग का विशेष विमान
    • गांव वालों से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, मरने से पहले Video Viral
    • पंजाबियों के लिए अहम खबर, कलेक्टर रेटों में बढ़ौतरी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 24
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » जी-20 सम्मेलन : दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशनों के गेट रहेंगे बंद, एजवाइजरी जारी, वाहनों की एंट्री पर भी रोक

    जी-20 सम्मेलन : दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशनों के गेट रहेंगे बंद, एजवाइजरी जारी, वाहनों की एंट्री पर भी रोक

    September 4, 2023 दिल्ली 2 Mins Read
    Advisory Issued
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 9 और 10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने जा रहा है। आयोजन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस सम्मेलन के लिए दिल्ली को शानदार तरीके से सजाया भी जा रहा है। इस दौरान पूरी राजधानी सुरक्षित किले (Advisory Issued) में बदली जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से कई सड़कें भी बंद रहेंगी। अब दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों के गेट बंद करने का फैसला लिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही इसके लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। वहीं 8 से 10 सितंबर तक कई मेट्रो स्टेशनों के गेट भी बंद रहेंगे। दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार 8 से 10 सितंबर तक वीवीआईपी रूट की तरफ खुलने वाले मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद रहेंगे।

    इसे भी पढ़ें – ‘एक देश एक चुनाव की’ अवधारणा से आम आदमी को क्या मिलेगा : केजरीवाल

    एडवाइजरी के अनुसार इसमें सेंट्रल दिल्ली से लेकर साउथ दिल्ली तक के कई स्टेशन शामिल हैं। हालांकि इस दौरान मेट्रो सेवा बाधित नहीं होगी और पूरी तरह से इसका संचालन होगा। इस दौरान मोती बाग, भीकाजी कामा प्लेस, मुनिरका, आरके पुरम, आईआईटी, सदर बाजार और कैंटोनमेंट मेट्रो स्टेशन पर आवागमन बंद रहेगा। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से बंद रहेगा, क्योंकि यह आयोजन स्थल के सबसे नजदीक का मेट्रो स्टेशन है। सेंसिटिव मेट्रो स्टेशनों की बात करें तो इसमें धौला कुआं, खान मार्केट, जनपथ, सुप्रीम कोर्ट और भीकाजी कामा प्लेस को रखा गया है।

    इसे भी पढ़ें – जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली को चमकाने का काम जारी, 52 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों से हो रही सफाई

    Advisory Issued – बता दें कि जी-20 के आयोजन को देखते हुए 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की है। सम्मेलन की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। आयोजन स्थलों को फुलप्रूफ बनाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां अपना प्लान बना रही हैं। इसके लिए सुरक्षा बल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉड्यूल का इस्तेमाल कर रही हैं। वहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की भी अपनी तैयारी कर रही है। रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपनी जी-20 वर्चुअल हेल्प डेस्क बनाई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पॉल्यूशन से जंग : दिल्ली को मिलेगी कृत्रिम बारिश की संजीवनी! मेरठ पहुंचा क्लाउड सीडिंग का विशेष विमान

    पंजाबियों के लिए अहम खबर, कलेक्टर रेटों में बढ़ौतरी

    रेप के आरोपी को फटकार : दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- दोस्ती सहमति नहीं, यह यौन हिंसा का लाइसेंस नहीं

    दिल्ली की हवा हुई जानलेवा! 29 इलाकों का AQI 300 के पार, सांस लेना हुआ ‘बहुत मुश्किल’

    दिल्ली में सिग्मा गैंग का खूनी अंत! मर्डर के बाद मीडिया को कॉल, सोशल मीडिया पर डाला पर्चा

    छठ पर्व पर दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान! पूर्वांचल के लोगों को दिया तोहफा, अब डेढ़ दिन की छुट्टी रहेगी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.