मुंबई : एक्ट्रेस नेहा शर्मा की मोस्ट पॉपुलर सीरीज ‘इल्लीगल’ रिलीज हो गयी है। इसमें (Actress Neha Sharma) एक्ट्रेस ने निहारिका सिंह का किरदार निभाया है, जो बड़ी वकील बनना चाहती है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के ऑफर के बारे में बात करते हुए बताया कि जब उनके पास इसकी स्क्रिप्ट आई, उस वक्त ओटीटी इतना बड़ा नहीं था।
इसे भी पढ़ें – मां से प्रेरणा लेकर ‘अरनमनई 4’ में निभाया ‘सेल्वी’ का किरदार : तमन्ना भाटिया
नेहा ने कहा, ”’इल्लीगल’ का ऑफर कोविड की शुरुआत से पहले मेरे पास आया था। मैं खुद को इसका हिस्सा बनने के लिए बेहद भाग्यशाली मानती हूं। उस समय ओटीटी इतना बड़ा नहीं था। छोटे पर्दे पर आने के मेरे फैसले पर मुझसे सवाल पूछे गए। मुझे गर्व है कि मैंने तब इसकी संभावना देखीऔर ‘इल्लीगल’ के लिए हां कह दिया।” उन्होंने कहा, ”यह मेरे करियर के सबसे बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में से एक है। इस सीरीज ने मुझे अपने स्किल्स को दिखाने और एक एक्टर के रूप में आगे बढ़ने का मौका दिया है। मैं इस तरह के क्रिएटिव शो में शामिल होने के अवसर के लिए आभारी हूं।”
इसे भी पढ़ें – ऐश्वर्या राय की लेटेस्ट ब्लैक एंड व्हाइट फोटो ने इंटरनेट पर बढ़ाई हलचल
Actress Neha Sharma – नेहा के लिए यह एक्सपीरियंस पर्सनली और प्रोफेशनली दोनों तरह से शानदार रहा है। उन्होंने कहा, “मैं शूटिंग के दौरान बनाए गए कनेक्शन और यादों को संजोकर रखती हूं। ‘इल्लीगल’ मेरी जर्नी का खास प्रोजेक्ट है।” ‘इल्लीगल 3’ में अक्षय ओबेरॉय, पीयूष मिश्रा, सत्यदीप मिश्रा, नील भूपालम, इरा दुबे और जैन मैरी खान भी हैं। यह सब कानूनी स्ट्रगल और निजी जीवन के तानों-बानों से घिरे नजर आएंगे। इसकी शूटिंग दिल्ली और मुंबई में हुई है।
