- आज मथुरा में हुई दोनों की मुलाकात
मथुरा। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव बेहद करीब है। ऐसे में, सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस को भी लगातार झटके लग रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस के पूर्व सांसद राजाराम पाल बीते सोमवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले।
वही, दूसरी ओर पार्टी के वरिष्ठ नेता और लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ चुके प्रमोद कृष्णम आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की सामाजिक परिवर्तन यात्रा के रथ पर सवार हो चुके हैं।
शिवपाल सिंह यादव ने जब से कहा है कि वह पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के लिए अकेले चुनाव लड़ेंगे तब से इस घोषणा का कृष्णम पर बड़ा असर होने लगा है।
जिसके चलते मथुरा के वृंदावन में शिवपाल सिंह यादव की सामाजिक परिवर्तन यात्रा के रथ पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम भी सवार हो गए हैं।
अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में आचार्य प्रमोद कृष्णम शिवपाल सिंह यादव की पार्टी के प्रत्याशी हो सकते हैं।
बता दें कि आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शिवपाल सिंह यादव से आज मथुरा में मुलाकात की। इसी के साथ उन्होंने शिवपाल सिंह यादव को एक गदा भी भेंट किया। इसी के बाद वह शिवपाल सिंह यादव के सामाजिक परिवर्तन रथ पर सवार हो गए।