Accident News : झारखंड के सरायकेला में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां रेलवे ट्रैक पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत ही गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें – दुष्कर्म-हत्या के बाद चुपचाप दफना दी गई थी लड़की, पुलिस ने कब्र से निकाला शव
कोहरा बताया जा रहा है हादसे का कारण
बता दें कि यह मामला जिले के आदित्यपुर-चक्रधरपुर रेल खंड के गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास शाम चार बजे का बताया जा रहा है. जहां यह सभी लोग रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. इस दौरान योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन की तेज रफ्तार की चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है.
इसे भी पढ़ें – कोलकाता से रांची आ रही बस में लूटपाट, 20 लाख लेकर अपराधी फरार
टाटानगर स्टेशन जा रही थी ट्रेन
जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली-पुरी उत्कल एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन जा रही थी. इसी बीच गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास घने कोहरे के कारण रेलवे ट्रैक पार करते समय सभी लोग तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गये.

