नई दिल्ली : जैसे-जैसे गर्मी का सीजन अपने चरम पर पहुंचने लगता है, भारतीय और पाकिस्तानी बाजारों में एयर कंडीशनर (AC) की डिमांड तेजी से आसमान छूने लगती है। लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में एक आम 1.5 Ton AC की कीमत कितनी है? बहुत से लोगों में अक्सर इस बात को जानने की भारी (AC Price In Pakistan) उत्सुकता रहती है कि पाकिस्तानी नागरिक एक अदद 1.5 टन एसी खरीदने के लिए अपनी जेब से कितने पैसे खर्च करते हैं।

 AC Price In Pakistan – TCL पाकिस्तान की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई ताजा वाणिज्यिक जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में एक सामान्य 1.5 टन इनवर्टर एसी को PKR 2,04,900 (पाकिस्तानी रुपया) में बेचा जा रहा है, जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से लगभग 71,034 रुपये बैठता है। इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Haier पाकिस्तान की आधिकारिक साइट पर दी गई लिस्टिंग से पता चला है कि इस कंपनी का 1.5 टन क्षमता वाला बजट स्प्लिट एसी भी वहाँ PKR 1,52,999 (लगभग 53,041 भारतीय रुपये) की भारी-भरकम कीमत पर मिल रहा है।

 भारतीय बाजार में बेहद किफायती हैं एसी के दाम 

वहीं, दूसरी ओर अगर बात करें हमारे प्यारे भारत (इंडिया) की, तो भारतीय ई-कॉमर्स बाजार में फ्लिपकार्ट (Flipkart) और अमेजन (Amazon) जैसी प्रमुख वेबसाइट्स पर आप लोगों को 1.5 टन वाला ब्रांडेड स्प्लिट एसी मात्र 33,000 रुपये की शुरुआती रेंज में आसानी से मिल जाएगा। यह भारतीय बाजार की स्टार्टिंग रेंज है, जिसके बाद फीचर्स, स्टार रेटिंग (3 Star/5 Star) और अलग-अलग कंपनियों के आधार पर प्राइस तय होते हैं। वर्तमान में भारत के सबसे भरोसेमंद ब्रांड वोल्टास (Voltas) का 1.5 टन एसी जहां ₹33,900 में लिस्टेड है, तो वहीं पैनासोनिक (Panasonic) कंपनी का एडवांस वाई-फाई कनेक्टेड एसी ₹38,990 में फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Share.
Exit mobile version