नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए (ABVP Announced The Candidates) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शुक्रवार को केंद्रीय पैनल के चारों पदों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। अध्यक्ष पद पर ऋषभ चौधरी, उपाध्यक्ष पद पर भानु प्रताप सिंह, सचिव पद पर मित्रविंदा कर्नवाल और संयुक्त सचिव पद पर अमन कपासिया को प्रत्याशी बनाया है। ऋषभ चौधरी बुद्धिष्ट स्टडीज में स्नातकोत्तर के छात्र हैं। वहीं, भानु प्रताप सिंह लॉ फैकल्टी के छात्र हैं। जबकि, मित्रविंदा लक्ष्मीबाई कॉलेज में स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। इसी तरह अमन कपासिया पीजीडीएवी कॉलेज में बुद्धिष्ट स्टडीज में स्नातकोत्तर के छात्र हैं।

इसे भी पढ़ें – स्वाति मालीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिज

केंद्रीय पैनल के चारों प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला ने कहा,विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता जिस प्रकार से साल के 365 दिन दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं के समाधान में लगे रहते हैं, उसका लाभ इस चुनाव में हमें   मिलेगा। एबीवीपी इस बार चारों सीटों पर बड़े अंतर से चुनाव जीतेगी। शनिवार को घोषणा पत्र जारी होगा।

इसे भी पढ़ें – सरकारी आवास की मांग कहीं शीश महल में जमे रहने की चाहत तो नही : देवेन्द्र यादव

 ABVP Announced The Candidates – डूसू चुनाव में 27 सितंबर को मतदान होना है। मॉर्निंग कॉलेजों में सुबह 8.30 बजे से दोपहर एक बजे तक और सांध्य कॉलेजों में शाम तीन बजे से 7.30 बजे तक मतदान होना है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के 47 कॉलेज और पांच विभागों में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव होता है। इन सभी कॉलेज और विभागों के छात्र-छात्राएं डूसू चुनाव में मतदान करते हैं। पिछले चुनाव में एबीवीपी ने तीन और एनएसयूआई ने एक पद पर जीत दर्ज की थी।

Share.
Exit mobile version