नारायणपुर : जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबों पर करारा प्रहार किया है. नारायणपुर पुलिस, आईटीबीपी एवं डीआरजी की संयुक्त टीमों ने सघन सर्च अभियान के (Abujhmad Naxal News) दौरान अलग अलग इलाकों से आईईडी निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री और 82 बीजीएल सेल बरामद कर नक्सलियों की संभावित जनविरोधी साजिश को समय रहते विफल कर दिया.
इसे भी पढ़ें – खत्म हुआ खौफ का दौर! अब बंदूकों की जगह गूंज रही स्कूलों की घंटियां, लौट रही शिक्षा की रौनक
नक्सल विरोधी अभियान के तहत 17 जनवरी 2026 को नारायणपुर जिले के ओरछा, रायनार एवं धनोरा क्षेत्र में संभावित नक्सली गतिविधियों और आईईडी की आशंका को देखते हुए नारायणपुर पुलिस और आईटीबीपी 29वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने सघन सर्च अभियान संचालित किया. सर्च के दौरान भटबेड़ा और आसनर के जंगलों से नक्सलियों की संदिग्ध सामग्री बरामद की गई, जिसमें बैटरियां, मोटोरोला मैनपैक सेट, मल्टीमीटर, सर्किट बोर्ड, इलेक्ट्रिक वायर सहित कुल 16 इलेक्ट्रॉनिक सामग्री शामिल है. प्रारंभिक जांच में कोई सक्रिय आईईडी नहीं मिला लेकिन ये पता चला कि बरामद सामग्रियों का उपयोग आईईडी निर्माण में किया जा सकता था.
इसे भी पढ़ें – गुंजन सिंह का सरकार पर बड़ा हमला- ‘जी राम जी’ योजना से गरीबों के हक पर डकैती
Abujhmad Naxal News – इसी क्रम में 18 जनवरी 2026 को आईटीबीपी 53वीं वाहिनी और डीआरजी की संयुक्त टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर आदिंगपार–कुमेरादी क्षेत्र में सघन सर्च एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया. तलाशी के दौरान जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखी गई एक झिल्ली से 82 बीजीएल सेल बरामद किया गया. जिनका उपयोग नक्सली गोलाबारी जैसी हिंसक गतिविधियों में कर सकते थे.


