आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने रविवार को जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हिसार में आम आदमी पार्टी के नए चैप्टर की शुरूआत हो चुकी है। जैसे जैसे पार्टी का विस्तार होता है वैसे वैसे जिला और ब्लॉक स्तर पर पार्टी के कार्यालय खुलते जाते हैं। उनके साथ दलबीर किरमारा, पवन फौजी, संजय बूरा, उमेश शर्मा, राजेंद्र सोरखी, भूपेंद्र बेनीवाल, सीपी गुप्ता और सतबीर झजडिया मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में तेजी से विस्तार कर रही है ये उसकी पहचान है।

इसे भी पढ़ें – हरियाणा सरकार का किसानों को तोहफा, 14 फसलों पर देगी एमएसपी

किसानों को हुआ है भारी नुकसान

उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से प्रदेश के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खट्टर सरकार बिना गिरदावरी किए ही किसानों को मुआवजा राशि जारी करे। प्रदेश में सरसों की फसल पककर कटाई के लिए तैयार खड़ी थी। वहीं गेहूं की फसल में बालियां आ चुकी हैं। किसानों ने 4 महीने से गेहूं और सरसों की फसल को दिन-रात कड़ी मेहनत करके सींचा है। इस बेमौसमी बारिश और भयंकर ओलावृष्टि ने गेहूं, सरसों और सब्जियों का बहुत नुकसान किया है।

उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से बर्बाद फसल खेतों में बिछी पड़ी है। किसान की उम्मीदें रबी की फसल पर ही टिकी होती हैं क्योंकि खरीफ की फसल से तो खर्चा भी मुश्किल से निकलता है। इस कारण किसानों को फसल नुकसान की भरपाई नहीं हो पाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर का 29 फरवरी तक 29 हजार पदों के नतीजों का वादा एक बार फिर जुमला साबित हुआ। विधानसभा के पटल पर बोली गई बात भी झूठी निकली। प्रदेश की जनता चुनावों में मुख्यमंत्री के झूठे वादों का बदला लेने का काम करेगी।

इसे भी पढ़ें – नफे सिंह राठी हत्याकांड : परिजनों का अंतिम संस्कार से इनकार, बोले – पहले आरोपियों को गिरफ्तार करे पुलिस

भाजपा के हाथ पैर फूल गए हैं

उन्होंने कहा कि जब से इंडिया गठबंधन बना है भाजपा के हाथ पैर फूल गए हैं। इन्होंने कल 195 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, लेकिन हरियाणा की एक भी सीट पर घोषणा करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। इसलिए पीएम मोदी चाहते थे कि किसी भी क़ीमत पर इंडिया गठबंधन नहीं होना चाहिए और ईडी व सीबीआई से धमकियां दिलवाते थे। लेकिन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश को ध्यान में रखकर और व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर इंडिया गठबंधन से जुड़ना तय किया। ये उसी का परिणाम है कि आज के दिन में हरियाणा में इंडिया गठबंधन बहुत मजबूत है।

Share.
Exit mobile version