आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में नशों और गैंगस्टरों के खिलाफ शुरू हुआ अभियान (punjab police got high tech) अब पंजाब की सीमाओं को पार कर वैश्विक स्तर तक पहुंच चुका है।पंजाब पुलिस अब तक दुनिया के अलग देशों से एक दर्जन से अधिक कुख्यात गैंगस्टरों को प्रत्यर्पित और डिपोर्ट कराकर वापस ला चुकी है। इसमें हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी करमवीर देव भी शामिल है, जिसे कनाडा से डिपोर्ट किए जाने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया।
अमेरिका से लेकर मोल्दोवा तक एक्शन
बलतेज पन्नू ने जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिका, दुबई, मलेशिया से लेकर मोल्दोवा तक मान सरकार ने पंजाब पुलिस को आधुनिक और हाई-टेक बनाया है। अपराध की रोकथाम और अपराधियों का पीछा करने के लिए पुलिस बल को उन्नत उपकरणों और एडवांस्ड सर्विलांस तकनीक से लैस किया गया है। इससे दुनिया भर में छिपे अपराधियों को यह स्पष्ट संदेश गया है कि पंजाब में अपराध करने के बाद वे दुनिया के किसी भी कोने में सुरक्षित नहीं रह सकते।
विपक्ष की बयानबाजी पर पलटवार
आप के मीडिया इंचार्ज ने विपक्ष पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता संभालने के तुरंत बाद भगवंत मान सरकार ने नशों और गैंगस्टर नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया। उन्होंने कहा, “विपक्ष के पास जनता को देने के लिए कोई सकारात्मक मुद्दा नहीं है। यही कारण है कि वे निराधार बातें उठाकर सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं और संगठित अपराध के खिलाफ हो रही ऐतिहासिक कार्रवाई को नजरअंदाज कर रहे हैं।”


