नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी बुधवार को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस टिप्पणी को लेकर उन पर हमलावर रही कि दिल्ली और पश्चिम बंगाल की सरकारों ने ‘‘राजनीतिक हितों’’ के कारण आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू नहीं किया। इससे एक दिन पहले, ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर राष्ट्रीय राजधानी में (AAP On PM) जन स्वास्थ्य के मुद्दे को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया।
इसे भी पढ़ें – भलास्वा झील में गंदगी के लिए AAP सरकार जिम्मेदार : देवेंद्र यादव
AAP On PM – पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को एक ‘‘घोटाला’’ बताया और कहा कि प्रधानमंत्री को दिल्ली के स्वास्थ्य मॉडल का अध्ययन करना चाहिए। कक्कड़ ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य आम आदमी पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। हमने स्वास्थ्य का ऐसा मॉडल पेश किया है कि कोफी अन्नान (संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव) तक ने हमारी प्रशंसा की है और प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष्मान भारत के तहत एक घोटाला पेश किया है… कैग को इस घोटाले के बारे में बोलना होगा।’’
इसे भी पढ़ें – हर महीने की पहली तारीख को महिलाओं को मिलेंगे 1000 रुपये, सीएम आतिशी ने किया ऐलान
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अरविंद केजरीवाल के दिल्ली स्वास्थ्य मॉडल का अध्ययन करना चाहिए और इसे पूरे देश में लागू करना चाहिए। प्रवक्ता ने दावा किया कि आयुष्मान भारत में शामिल किए गए 27,000 अस्पतालों में से केवल 7,000 कागजों पर मौजूद हैं और 4,000 अस्पतालों ने इस योजना के तहत किसी मरीज को भर्ती नहीं किया है।प्रधानमंत्री के आरोपों पर जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि जन स्वास्थ्य के मुद्दे पर गलत बोलना और इस पर राजनीति करना सही नहीं है।


