नई दिल्ली : आप के नेता और अरविंद केजरीवाल सरकार के (AAP On Anand’s Resignation) मंत्री राजकुमार आनंद ने पार्टी छोड़ दी है। राजकुमार आनंद पटेल नगर से विधायक हैं। राजकुमार आनंद ने भ्रष्टाचार को लेकर भी पार्टी पर सवाल उठाए हैं। राजकुमार आनंद के इस्तीफे के बाद आप सांसद संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आप नेताओं ने कहा कि परीक्षा की घड़ी है वो डर गए हैं।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में 26 अप्रैल को होगा मेयर चुनाव, निगम सचिव ने जारी किया नोटिस
संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी का मकसद आप को तोड़ना है। दिल्ली, पंजाब सरकार को गिरना ही बीजेपी की मंशा है। संजय सिंह ने कहा कि यह परीक्षा की घड़ी है हो सकता है कि उनके परिवार का दबाव हो और वो डर गए हो। ईडी की कार्रवाई के पीछे भ्रष्टाचार को उजागर करने का उद्देश्य नहीं है। बल्कि इसका मकसद सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी को तोड़ने का मकसद है। संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी ईडी- सीबीआई का इस्तेमाल कर विधायकों को तोड़ रही है। आज आम आदमी पार्टी की परीक्षा है। एक-एक मंत्री और विधायक की परीक्षा है कि आखिर हमें किस रूप में याद किया जाए, बहादुर के रूप में या कायर के रूप में?
इसे भी पढ़ें – दिल्ली सरकार के मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
AAP On Anand’s Resignation – वहीं दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, हम राजकुमार आनंद को हम भला-बुरा नहीं कहेंगे। हम समझ सकते हैं कि उनका परिवार है और उनकी इज्जत है। वो इस बात से डर गए कि ईडी उन्हें पकड़ कर ले जाएगी और फिर वो बरसों तक जेल में सड़ेंगे। मुझे लगता है कि वो डर गए।कई बार पार्टी नेताओं से वो यह बात कह रहे थे कि जैसे ही थोड़ा सक्रिय होता हूं फोन आ जाता है। इस तरह एक दलित विधायक औऱ मंत्री को डराया जा रहा है।


