कल यानी 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव की शुरूआत होने जा रही है। वहीं, हर एक पार्टी चुनाव प्रचार में जुटी है। इसी कड़ी में आप यानी आम आदमी पार्टी पंजाब में जल्द ही AAP का मिशन 13-0 शुरू करने जा रही है। पंजाब के CM भगवंत सिंह मान आम आदमी पार्टी के ‘मिशन 13-0’ की शुरूआत करेंगे।

इसे भी पढ़ें – पंजाब के सीईओ सिबिन सी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए PAMS किया लॉन्च

आज कैंपेन होगा लॉन्च

इसके लिए सीएम मान आज सभी तेरह उम्मीदवारों के साथ कैंपेन को लॉन्च करेंगे। इस कैंपेन के तहत सभी लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार अभियान के तेज किया जाएगा। बता दें कि, इसके साथ ही लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल की चर्चा भी की जाएगी। वहीं, इस चुनाव प्रचार अभियान के तहत सीएम भगवंत सिंह मान अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर रैली और बैठकों को संबोधित करेंगे। इसके लिए पार्टी की तरफ से प्लान तैयार कर लिया है।

Share.
Exit mobile version