सूरत : गुजरात के सूरत शहर में आम आदमी पार्टी (आप) को झटका देते हुए स्थानीय निकाय में उसके छह पार्षद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में (AAP Councilors Join BJP) शामिल हो गए हैं। पार्टी के एक पदाधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इन पार्षदों ने गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी की मौजूदगी में शुक्रवार देर रात भाजपा का दामन थाम लिया। फरवरी 2021 में सूरत नगर निगम चुनाव में आप ने शानदार प्रदर्शन किया था और 120 सदस्यीय नगर निगम में 27 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी दल बनी थी।
इसे भी पढ़ें – 21वीं सदी में भारत के सपने और आकांक्षाएं असीमित हैं : प्रधानमंत्री मोदी
AAP Councilors Join BJP भाजपा को 93 सीटें हासिल हुई थीं,जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया था। इससे पहले, आप के पांच पार्षद फरवरी 2022 मेंभाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन उनमें से एक पार्टी में लौट आया था। अब छह और पार्षदों के सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होने से नगर निगम में आप के सदस्यों की संख्या घटकर 17 रह गई है। स्वागत समारोह में सांघवी ने बताया कि आप पार्षदों ने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और भाजपा में शामिल हो गए हैं।
इसे भी पढ़ें – बंगाल में अमित शाह की हुंकार, ममता बनर्जी के हिटलर शासन को चलने नहीं देंगे
उन्होंने पत्रकारों से कहा, आज आप का असली चेहरा देश के सामने आ गया है। जिस तरीके से आप नेताओं ने गुजरात और राज्य के लोगों का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, उसे देखते हुए पार्टी के पार्षद अपने वार्डों के विकास का संकल्प लेकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा से जुड़ने वाले छह पार्षदों में से एक रुता खेनी ने कहा कि उन्होंने भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। इस बीच, आप की प्रदेश इकाई ने आरोप लगाया कि भाजपा उसके पार्षदों को लालच दे रही है और साथ ही धमका भी रही है।