हरियाणा में आधार सेवाओं को लेकर आमजन की सबसे बड़ी शिकायत लंबी कतारें और तकनीकी दिक्कतों की रहती थी। इससे जल्द राहत मिलेगी। प्रदेश में पहली बार रेडक्रॉस सोसायटी को आधार सेवाओं से जोड़ा जा रहा है। हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी के जिला कार्यालयों में आधार नामांकन और अपडेट की सुविधा शुरू होगी। इसके (35 new digital aadhaar centers will open) लिए हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड ने 35 आधार एनरोलमेंट किट्स देने की मंजूरी दे दी है।
इसे भी पढ़ें – बजट सत्र से पहले हुड्डा आवास पर कांग्रेस विधायकों की बड़ी बैठक, सरकार को घेरने का प्लान तैयार
रेडक्रॉस सोसायटी ने प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों में आधार एनरोलमेंट किट्स उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव श्रम विभाग को भेजा था। प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए बोर्ड ने 35 किट्स जारी करने का निर्णय लिया। इन किट्स के माध्यम से आधार कार्ड से जुड़ी प्रमुख सेवाएं – नया नामांकन, बायोमेट्रिक अपडेट, मोबाइल नंबर संशोधन, पता परिवर्तन और अन्य सुधार जिला स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। इससे नागरिकों को बैंक, डाकघर या अन्य सेवा केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
इसे भी पढ़ें – Yamuna Water Dispute: कोर्ट में केजरीवाल की गैर-हाजिरी, यमुना में जहर मिलाने के बयान पर फंसा पेंच
35 new digital aadhaar centers will open – राज्य में ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के प्रयासों के बीच रेडक्रॉस को आधार सेवा से जोड़ना प्रशासनिक सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि यदि यह मॉडल सफल रहा तो भविष्य में अन्य नागरिक सेवाएं भी रेडक्रॉस कार्यालयों से जोड़ी जा सकती हैं। फिलहाल इतना तय है कि अब आधार अपडेट के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि रेडक्रॉस अब सिर्फ सेवा का प्रतीक नहीं, बल्कि डिजिटल सुविधा का नया केंद्र भी बनने जा रहा है।


