उज्जैन : एक युवती के साथ दिल्ली से उज्जैन पहुंचे विशेष वर्ग के युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की. युवक व युवती एक होटल में ठहरे थे. इसकी जानकारी बजरंग दल को लगी. बजरंग दल के (young man was caught with girl) कार्यकर्ता होटल पहुंचे और युवक को बुलाकर पकड़ लिया. युवक से उसका नाम पूछा गया. जैसे ही युवक ने अपना नाम बताया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.
युवक को पुलिस अपने साथ थाने ले गई. युवक पूर्वी दिल्ली का रहने वाला है. पुलिस अब युवक के परिजनों से संपर्क कर उसके बारे में अन्य जानकारी जुटाने में लगी है. बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह ने बताया “महाकाल मंदिर क्षेत्र के होटल में ये युवक एक हिंदू युवती के साथ रुका था. लड़का दिल्ली का जबकि लड़की हिमाचल की रहने वाली है.” कुशवाह ने दावा किया युवक के फोन में कई अश्लील वीडियो मिले हैं.
young man was caught with girl – थाना महाकाल प्रभारी गगन बादल ने बताया “युवक दिल्ली का है और युवती हिमाचल के कसौली की है. युवती महाकाल दर्शन करने गई थी, युवक बाहर ही था. सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों के परिजनों से संपर्क किया है. दोनों परिवारों के बीच भी मित्रता है. मामले की जांच की जा रही है. दो दिन पहले भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था. उस युवक की भी पिटाई की गई थी.”
