जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को लेकर दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को शनिवार रात जयपुर डायवर्ट कर दिया गया. इसके बाद सीएम उमर ने दिल्ली एयरपोर्ट पर ‘ऑपरेशनल अव्यवस्था’ को लेकर (a lot of dirt at Delhi airport) तीखी आलोचना की. एक्स पर देर रात पोस्ट में सीएम ने इस घटना पर निराशा जताई. हालांकि उमर अब्दुल्ला को लेकर इंडिगो का विमान रात दो बजे जयपुर से उड़ा और दिल्ली में लैंड किया.

a lot of dirt at Delhi airport – लेकिन इससे पहले उन्होंने लिखा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर बहुत गंदगी थी. जम्मू से निकलने के 3 घंटे बाद हमें जयपुर डायवर्ट कर दिया गया और इसलिए मैं एक बजे विमान की सीढ़ियों पर खड़ा हूं और ताजी हवा ले रहा हूं. मुझे नहीं पता कि हम यहां से किस समय निकलेंगे.

सीएम अब्दुल्लाह ने शेयर की फोटो

उमर अब्दुल्ला ने ताजी हवा के लिए विमान से उतरने के बाद विमान की सीढ़ियों पर खड़े होकर एक सेल्फी भी शेयर की. सीएम अब्दुल्ला समेत फ्लाइट में सवार यात्री आधी रात के बाद जयपुर में विमान में ही फंसे रह गए. इंडिगो ने इस रिपोर्ट को दाखिल करने के समय तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया था.

जम्मू एयरपोर्ट पर भी अफरा-तफरी

इससे पहले दिन में, जम्मू एयरपोर्ट पर भी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, जहां सैकड़ों यात्रियों ने उड़ान में देरी और रद्द होने के कारण असुविधा की शिकायत की. श्रीनगर में खराब मौसम की वजह से उड़ान संचालन बाधित हुआ, जिससे कई कनेक्टिंग उड़ानें प्रभावित हुईं.

ट्रैवेल एडवाइजरी जारी

शुक्रवार शाम को X पर एक पोस्ट में, इंडिगो ने एक ट्रैवेल एडवाइजरी जारी की. एयरलाइन ने अपने परामर्श में कहा कि श्रीनगर में मौसम की स्थिति उड़ान संचालन को प्रभावित कर रही है. हम समझते हैं कि इससे असुविधा हो सकती है और हम आपके धैर्य की सराहना करते हैं. प्लीज रियल टाइम में अपनी उड़ान की स्थिति के बारे में अपडेट रहें.

Share.
Exit mobile version