Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “आंख के बदले आंख दुनिया को अंधा बना देगी…” ईरान के हालात पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, युद्ध के खिलाफ उठाई आवाज
    • खामेनेई की हत्या पर जमात-ए-इस्लामी हिंद का बड़ा बयान: सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने बताया वैश्विक नियमों का खुला उल्लंघन
    • “मोदी जी मुझसे इतनी नफरत क्यों?” जंतर-मंतर पर छलका केजरीवाल का दर्द, बोले- मैंने तो कुछ नहीं बिगाड़ा
    • पुणे के 84 छात्रों की सांसें अटकीं! दुबई में फंसे, ईरान के हवाई हमलों से मची अफरा-तफरी, दहशत का माहौल
    • कल से चमकेगी बेटियों की किस्मत! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी ‘लखपति बिटिया योजना’ का शुभारंभ, मिलेगा मुफ्त LPG सिलेंडर
    • शर्मनाक! देश का मान बढ़ाने वाली ऋचा घोष की नागरिकता पर सवाल? बंगाल SIR लिस्ट में नाम देख भड़के लोग
    • बंगाल में सियासी घमासान! TMC पंचायत सदस्य का नाम वोटर लिस्ट से गायब, ‘बांग्लादेशी’ होने के आरोप पर मचा भारी बवाल
    • मुरादाबाद असद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! प्रॉपर्टी और रंगदारी के चक्कर में हुई हत्या, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, March 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » किसानों के बैंक खातों में आई भारी भरकम राशि! कृषक उन्नति योजना के 578 करोड़ बलौदा बाजार में ट्रांसफर

    किसानों के बैंक खातों में आई भारी भरकम राशि! कृषक उन्नति योजना के 578 करोड़ बलौदा बाजार में ट्रांसफर

    March 1, 2026 छत्तीसगढ़ 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बलौदा बाजार: कृषक उन्नति योजना के तहत, शनिवार को सीएम विष्णु देव साय ने प्रदेश के किसानों के खाते में धान खरीदी की अंतर राशि ट्रांसफर की. जिले के करीब 1.57 लाख से अधिक किसानों के खातों में 578 करोड़ की राशि जमा की गई. होली से पहले खातों में पैसे आने पर किसानों के घरों में होली जैसा उत्सव हो गया है. इस मौके पर प्रदेश के मंत्री टंकराम वर्मा ने किसानों को स्प्रेयर पम्प, मछुआ समितियों को जाल और आइस बॉक्स भी बांटे.

    कृषक उन्नति योजना 2026

    इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जिले के 1,57,378 किसानों को 578 करोड़ 36 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई. राज्य स्तरीय आयोजन बिलासपुर जिले के ग्राम रहंगी में हुआ, जहां से प्रदेशभर के जिलों को वर्चुअल माध्यम से जोड़ा गया. बलौदा बाजार जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान और जनप्रतिनिधि शामिल हुए.

    होली से पहले दिवाली जैसा उत्सव

    राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा, सरकार का लक्ष्य केवल फसल खरीदी तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों की आय बढ़ाना और उनके जीवन में स्थायी समृद्धि लाना है. प्रदेश के 25 लाख से अधिक अन्नदाताओं के परिश्रम को सम्मान देते हुए अंतर राशि उनके खातों में पहुंचाई गई है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए लगातार काम कर रही है और चुनावी वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है. किसानों को समय पर भुगतान, समर्थन मूल्य और अतिरिक्त अंतर राशि देने जैसी पहल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिल रही है.

    578 करोड़ से अधिक की राशि किसानों को मिली

    जिले के 1,57,378 किसानों के खातों में कुल 578 करोड़ 36 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर हुई है. यह रकम सीधे बैंक खातों में पहुंची, जिससे पारदर्शिता और त्वरित भुगतान सुनिश्चित हुआ. कई किसानों के लिए यह राशि होली से पहले मिली आर्थिक राहत के रूप में देखी जा रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में इस भुगतान को लेकर खासा उत्साह देखा गया. किसानों का कहना है कि समय पर मिली यह राशि खेती-किसानी के साथ-साथ घरेलू जरूरतों में भी सहायक होगी.

    उपकरण वितरण से उत्पादन क्षमता को मिलेगा बल

    कार्यक्रम के दौरान केवल राशि अंतरित करने तक बात सीमित नहीं रही, बल्कि किसानों और मछुआरों को उपयोगी उपकरण भी वितरित किए गए.

    • 10 किसानों को स्प्रेयर पम्प प्रदान किए गए
    • 8 मछुआ समितियों को जाल वितरित किए गए
    • 4 समितियों को आइस बॉक्स दिए गए
    • 20 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का सम्मान पत्र दिया गया

     

    • सर्वाधिक अंतर राशि प्राप्त करने वाले 10 किसानों के नाम
    • पीताम्बर साहू, दशरमा निवासी – 1517 क्विंटल धान, 11,09,073
    • टेक राम नायक, नगरदा निवासी – 1297 क्विंटल, 9,48,253
    • चैतन्य कुमार चंद्रवंशी, जर्वे निवासी – 1141 क्विंटल, 8,34,509
    • सुरेश कुमार कन्नौजे, गैतरा निवासी – 1124 क्विंटल, 8,21,936
    • कामता प्रसाद, हिरमी निवासी – 1122 क्विंटल, 8,20,182
    • शैलेश अग्रवाल, मोहभट्ठा निवासी – 1116 क्विंटल, 8,16,380
    • मुकेश कुमार वर्मा, कुसमी निवासी – 1084 क्विंटल, 7,92,988
    • आशीष कुमार अग्रवाल, बोदा निवासी – 1082 क्विंटल, 7,90,942
    • अरविन्द यदु, अकलतरा निवासी – 1080 क्विंटल, 7,89,480
    • पीताम्बर, सुखरी निवासी – 1051 क्विंटल, 7,68,719

    ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आएगी तेजी

    विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी राशि सीधे किसानों के खातों में जाने से स्थानीय बाजारों में खरीदारी बढ़ेगी. कृषि उपकरण, बीज, खाद, घरेलू सामान और छोटे व्यवसायों में लेन-देन बढ़ने की संभावना है. ग्रामीण अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा कृषि पर निर्भर है. जब किसान के पास पैसा आता है तो उसका सीधा असर बाजार, ट्रांसपोर्ट, छोटे दुकानदार और सेवा क्षेत्र पर पड़ता है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    सोशल मीडिया पर वायरल: स्वास्थ्य मंत्री का ‘ड्राइवर’ अवतार! खुद टैंकर चलाकर बुझाई लोगों की प्यास

    Girls Hostel Horror: गर्ल्स हॉस्टल में ‘भूत’ का साया! छात्राओं में दहशत देख मौके पर पहुंची तहसीलदार और डॉक्टरों की टीम

    Baloda Bazar: नहीं बचेंगे बेजुबानों के कातिल! मादा गौर शिकार केस में 2 और गिरफ्तारी, अर्जुनी वन परिक्षेत्र में मचा हड़कंप

    सावधान! रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, दशरंगपुर के पास ट्रेलर और कंटेनर की भिड़ंत से लगा मेगा जाम

    Durg News: गुंडों की खबर देने वालों को ₹21,000 का इनाम, दुर्ग वैशाली नगर के बीजेपी विधायक रिकेश सेन का बड़ा ऐलान

    होली से पहले धमतरी के किसानों की बल्ले-बल्ले! कृषक उन्नति योजना के पैसे खातों में आए, चेक करें अपना बैलेंस

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.