भारत के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा का बल्ला इस वर्ल्ड कप में जम कर रन बटोर रहा है| बर्मिंघम में खेले जा रहे भारत बनाम बांग्लादेश के मैच में रोहित शर्मा नें एक बार फिर से शानदार शतक लगा दिया है|
92 गेंदों में 7 चौके 5 छक्कों की मदद से 104 रन की लाजवाब पारी खेली| इस वर्ल्ड कप में रोहित का ये चौथा शतक है और लगातार दूसरा| इसके पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भी उन्होंने 102 रन की खूबसूरत पारी खेली थी|
इस वर्ल्ड कप का आगाज़ ही रोहित नें शतक के साथ किया था| इसके पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ 122*, पाकिस्तान के खिलाफ 140 रन की मैच जितने वाली परियां खेल चुके हैं|
इसे भी पढ़े : हिटमैन रोहित शर्मा नहीं बनना चाहते थे बल्लेबाज ,इस घटनाक्रम के बाद बदली किस्मत
रोहित ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने
आज के मैच में शतक लगा के इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं| इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए सबसे मजबूत सितारा बन के उभरे हैं|
टीम को भारी शुरुआत दिलाने में शर्मा नें हर मैच में अहम् योगदान दिया है| इसी के साथ रोहित ऑस्ट्रेलिआई बल्लेबाज डेविड वार्नर(516) को पछाड़ कर 544 रन के साथ इस वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर बन गए हैं|
रोहित नें श्रीलंका के बल्लेबाज कुमार संगकारा के वर्ल्ड कप में सर्वाधिक 4 शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी भी करली है|
यह वर्ल्ड कप रोहित के लिए बहुत ही अच्छा चल रहा है| उनके इस प्रदर्शन से फैंस भी बहुत खुश है| 2019 में एक दिवसीय क्रिकेट में 1000 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय एवं आरोन फिंच (1138), उस्मान ख्वाजा (1067) के बाद विश्व के तीसरे बल्लेबाज बन चुके हैं|
16 जून को मेनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ 140 रनों की पारी उनका इस साल के सर्वाधिक स्कोर रहा है|
Image Source : Google