ग्वालियर: एक 5 साल के मासूम बच्चे को कार से रौंदने का मामला सामने आया है. कार सवार ने बच्चे पर कार चढ़ा कर पार कर दी. बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने (child was crushed by car) आया है. मासूम की दादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

सड़क पर खेलते बच्चे पर चढ़ा दी कार

असल में घटना ग्वालियर के सेवानगर इलाके में स्थित कुमुद अपार्टमेंट के सामने की है. बताया जा रहा है कि, कुमुद अपार्टमेंट के सामने ही पूनम छारी की दुकान है. शाम को दुकान के बाहर पूनम का 5 साल का नाती कियान खेल रहा था. दुकान के सामने ही सड़क पार मोहित तोमर की सफेद रंग की कार खड़ी हुई थी. करीब साढ़े 5 बजे मोहित तोमर अपनी गाड़ी पर आया और उसमे अंदर बैठ गया. उस समय भी 5 साल का कियान गाड़ी के सामने ही खेल रहा था. फिर लापरवाही से गाड़ी चालू करते हुए आरोपी मोहित ने कार आगे बढ़ते हुए बच्चे के ऊपर से टायर चढ़ते हुए निकाल दी.

चीख सुनकर बच्चे के पास पहुंचे परिजन

गाड़ी बच्चे पर चढ़ते ही उसकी चीख निकल पड़ी. जिसे सुनकर दादी पूनम और आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे. घटना के बाद आरोपी मोहित तोमर दादी पूनम के साथ बच्चे को एक निजी अस्पताल ले गया. उसका प्राथमिक इलाज कराने के बाद वह मौके से गायब हो गया. वहीं जब घटना की जानकारी बच्चे के पिता और अन्य परिजनों को लगी, तो वे भी अस्पताल पहुंचे. बच्चे की हालत गंभीर थी, उसके चेहरे, और बाएं पैर के साथ शरीर में गंभीर चोटें आई थी. जिसको (child was crushed by car) देखते हुए परिजन ने उसे दूसरे हॉस्पिटल में रैफर करा ले गए. जहां उसका इलाज जारी है.

 

 

Share.
Exit mobile version