Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट
    • मोहन भागवत का बड़ा बयान : ‘दुनिया विनाश की तरफ जा रही है’, ‘मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पास है
    • JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR
    • साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- ‘बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर में बिठाओ’
    • दिवाली पर किसानों की हुई ‘धनवर्षा’! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौगात से खुशी की लहर
    • नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड़कंप
    • विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? ‘नमक हराम’ बयान पर सफाई में बोले- ‘जो सरकार का उपकार नहीं मानते, मैंने उन्हें कहा’
    • अयोध्या में दीपोत्सव का दिव्य नजारा! घाटों पर जगमगाएंगे 26 लाख दीपक, पहली बार 11 हजार स्वदेशी ड्रोन दिखाएंगे ‘राम की कहानी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, October 20
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » प्राणायाम बेनिफिट्स:- प्राणायाम के कुछ अद्भुत फायदे

    प्राणायाम बेनिफिट्स:- प्राणायाम के कुछ अद्भुत फायदे

    December 20, 2019 देश 4 Mins Read
    प्राणायाम बेनिफिट्स
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    प्राणायाम दो शब्दों के योग से बना है (प्राण+आयाम) पहला शब्द “प्राण” है दूसरा “आयाम”| प्राण का अर्थ जो हमें शक्ति देता है या बल देता है| आयाम का अर्थ उलटा गमन होता है| इस प्रकार प्राणायाम का अर्थ ‘ प्राण का उलटा गमन होता है|

    श्वास पर प्राणायाम योगियों ने गहन गंभीर प्रयोग किए और यह निष्कर्ष निकाला की प्राण को साध लेने पर सब कुछ साधा जा सकता है| श्वांसों का संतुलित होना मनुष्य के प्राणों के संतुलन पर निर्भर करता है| प्राणों के सम्यक् व संतुलित प्रवाह को ही प्राणायाम कहते हैं| प्राणायाम योग के आठ अंगों में से एक है| तो आइए जानते है प्राणायाम बेनिफिट्स के अंतर्गत प्राणायाम के कुछ अद्भुत फायदे|

    प्राणायाम के कुछ प्रमुख प्रकार हैं:

    नाड़ी शोधन प्राणायाम
    शीतली प्राणायाम
    उज्जायी प्राणायाम
    कपालभाती प्राणायाम
    डिग्र प्राणायाम
    भस्त्रिका प्राणायाम
    बाह्य प्राणायाम
    भ्रामरी प्राणायाम
    उद्गित प्राणायाम
    अनुलोम-विलोम प्राणायाम
    अग्निसार क्रिया

    इसे भी पढ़े: सिम्टम्स ऑफ मेंटल इलनेस: यह लक्षण कभी न करें नजरअंदाज

    बेनिफिट्स : प्राणायाम के कुछ अद्भुत फायदे

    प्राणायाम का अभ्यास तनाव, अस्थमा और हकलाने से सम्बंधित विकारों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है| प्राणायाम से अवसाद का इलाज भी किया जा सकता है|
    स्थिर मन और दृढ़ इच्छा-शक्ति प्राप्त होती है|
    इसके अलावा नियमित रूप से प्राणायाम करने से लंबी आयु प्राप्त होती है|
    प्राणायाम आपके शरीर में प्राण शक्ति बढ़ाता है|
    अगर आपकी कोई नाड़ी रुकी हुई हो तो प्राणायाम उसको खोल देता है|
    प्राणायाम मन को स्पष्टता और शरीर को सेहत प्रदान करता है|
    शरीर, मन और आत्मा में प्राणायाम करने से तालमेल बनता है|

    कफ सम्बंधी विकारों को दूर करने में बहुत सहायक है| सर्दी, जुकाम, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस को ठीक करता है|
    तनाव और एंजायटी को कम करता है और प्राण शक्ति को बढ़ाता है| कफ से सम्बंधित गड़बड़ियों को दूर करता है| चित्त को शांत करता है और एकाग्रता को बढ़ाता है| दिल को स्वस्थ रखता है, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, फेफड़ों को ठीक रखता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है|

    प्रक्रिया में पैदा होने वाली ध्वनि मन को शांत करती है| ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है और हार्ट रेट कम होता है| नींद न आने और माइग्रेन में भी यह फायदेमंद है| अस्थमा और टीबी को ठीक करने में मददगार है|
    गुस्सा और बेचैनी को कम करता है और तनाव से छुटकारा दिलाता है और मन शांत हो जाता है|

    इसे भी पढ़े: फ्लैक्ससीड बेनिफिट्स: अलसी के बीज के अनसुने फायदें

    शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मददगार है और सांस सम्बंधी बीमारियों को ठीक करता है| शरीर में ऑक्सिजन की सप्लाई को बेहतर बनाता है और रक्त को शुद्ध करता है| शरीर को ठंडा रखने में मददगार है| एसिडिटी और हाइपरटेंशन को ठीक करता है|

    इन बातों का रखे ध्यान

    • सबसे पहले तीन बातों की आवश्यकता है, विश्वास, सत्यभावना, दृढ़ता|
    • प्राणायाम करने से पहले हमारा शरीर अन्दर से और बाहर से शुद्ध होना चाहिए|
    • बैठने के लिए नीचे अर्थात भूमि पर आसन बिछाना चाहिए|
    • बैठते समय हमारी रीढ़ की हड्डी एक पंक्ति में अर्थात सीधी होनी चाहिए|
    • सुखासन, सिद्धासन, पद्मासन, वज्रासन किसी भी आसन में बैठें| मगर जिसमें आप अधिक देर बैठ सकते हैं, उसी आसन में बैठें|
    • हमारे हाथों को ज्ञान या किसी अन्य मुद्रा में होना चाहिए|
    • हमारे शरीर में कहीं भी किसी प्रकार का तनाव नहीं होना चाहिए, यदि तनाव में प्राणायाम करेंगे तो उसका लाभ नहीं मिलेगा|
    • प्राणायाम करते समय अपनी शक्ति का अतिक्रमण ना करें|
    • हर साँस का आना जाना बिलकुल आराम से होना चाहिए|
    • जिन लोगो को उच्च रक्त-चाप की शिकायत है, उन्हें अपना रक्त-चाप साधारण होने के बाद धीमी गति से प्राणायाम करना चाहिये|
    • यदि ऑपरेशन हुआ हो तो छः महीने बाद ही प्राणायाम का धीरे-धीरे अभ्यास करें|
    • हर साँस के आने जाने के साथ मन ही मन में ओम् का जाप करने से आपको आध्यात्मिक एवं शारीरिक लाभ मिलेगा और प्राणायाम का लाभ दुगुना होगा|
    • साँसे लेते समय किसी एक चक्र पर ध्यान केंन्द्रित होना चाहिए नहीं तो मन भटक सकता है क्योंकि मन बहुत चंचल होता है|
    • साँसे लेते समय मन ही मन भगवान से प्रार्थना करनी है कि “हमारे शरीर के सारे रोग शरीर से बाहर निकाल दें और हमारे शरीर में सारे ब्रह्मांड की सारी ऊर्जा, ओज, तेजस्विता हमारे शरीर में डाल दें”|
    • ऐसा नहीं है कि केवल बीमार लोगों को ही प्राणायाम करना चाहिए| यदि बीमार नहीं भी हैं तो सदा निरोगी रहने की प्रार्थना के साथ प्राणायाम करें|

    हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें

    प्राणायाम को अगर आप अपने रूटीन का एक अभिन्न अंग बना लें तो कई बेनिफिट्स पा सकते हैं जिनमे लम्बी उम्र और निरोगी काया भी शामिल हैं|

    Image Source : www.patrika.com

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    मोहन भागवत का बड़ा बयान : ‘दुनिया विनाश की तरफ जा रही है’, ‘मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पास है

    नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड़कंप

    फांसी vs इंजेक्शन : मौत की सज़ा का कौन सा तरीका बेहतर? पवन जल्लाद ने बताया- ‘निर्भया के दोषियों को लटकाने का अनुभव’

    कोलकाता में ED का बड़ा एक्शन : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़े नेटवर्क का खुलासा

    RSS के शताब्दी समारोह में शामिल होने वाले पंचायत अधिकारी पर गिरी गाज, नियम उल्लंघन का आरोप

    पहले आंखों में झोंका नमक, फिर रेत दिया युवती का गला; शादी से इंकार करने पर युवक ने की छात्रा हत्या

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.