ओरल हाईजीन का संबंध केवल स्वास्थ्य से ही नहीं, सौंदर्य व व्यक्तित्व से भी जुड़ा हुआ है। अपनी मुस्कराहट की छाप छोड़ने के लिए साफ, चमकदार मोती जैसे दांतों का होना जरूरी होता है। गंदे, अस्वस्थ दांत आपके खूबसूरत व्यक्तित्व पर धब्बे के समान होते हैं। दर्दयुक्त, अस्वस्थ दांतों से आहार ठीक से चबाया नहीं जा सकता है, जिसकी वजह से दांतों का काम आतों को करना पड़ता है। इससे पाचन शक्ति नष्ट होने लगती है और पेट सम्बंधी अन्य बीमारियाँ जन्म लेने लगती है| ओरल हाइजीन टिप्स आपको व्यक्तिगत तौर पे अपना ध्यान रखने में सहायक होती हैं|
अस्वस्थ दांत मुंह में दुर्गंध भी पैदा करते हैं। वैज्ञानिक अनुसंधानों से यह तथ्य सामने आया है कि मनुष्य के दांतों की मजबूती का सीधा सम्बन्ध उसके भोजन से होता है। आदि मानव के दांत काफी मजबूत होते थे, क्योंकि वह खाद्य पदार्थ के रूप में कठोर व कड़ी वस्तुओं का उपयोग करते थे। आजकल भोजन का स्वरूप मुलायम होने के साथ ही ‘स्टार्च’ से परिपूर्ण हो गया है। जो दांतों में ‘केविटी’ उत्पन्न होने का मुख्य कारण है।
कम उम्र में ही दांतों का कमजोर होना, दांतों के प्रति लापरवाही बरतने की ओर इशारा करता हैं। हम रोजाना ब्रश तो करते हैं, लेकिन ठीक से दांत साफ़ कैसे करे, ओरल हाईजीन के लिए क्या करे यह सब आपको भी पता नहीं होता। और सिर्फ मशीनी ढंग से दांत साफ करने से दांत साफ़ और मजबूत नहीं होने वाले इसके लिए आपको ओरल हाईजीन टिप्स के बारे में जानना होगा।
इसे भी पढ़े :- कॉमन कैंसर सिम्टम्स : शुरुआती लक्षण जिन्हें कभी ना करें नज़रअंदाज
ठीक से दांत साफ़ करें
सुबह-सुबह उठकर ब्रश करना जैसे सबसे बदी समस्या होती है। अक्सर लोग नीन्द ने चूर होकर ब्रश करते हैं। ब्रश करते समय हमें मालूम ही नहीं होता की हम ब्रश कर रहे हैं। हम तो बस ब्रश को दांतों से रगड़ते जाते हैं, और इस तरह से रगड़ते रहने से दांत बहुत जल्दी कमजोर होने लगते हैं। सेंसिविटी जैसी समस्या आने लगती हैं, इस घर्षण से दांतो की परत कमजोर पढ़ने लगती हैं।
जिससे दांत में खून आना और दांत दर्द होने लगता हैं। रोजाना पुरे ध्यान से ब्रश करे, ब्रश करते वक्त ब्रश को मुंह के कोने-कोने में ले जाए। और ब्रश की रफ़्तार भी धीमी रखे, जल्दबाजी में किया गया ब्रश दांतों को ठीक से साफ़ नहीं कर पाता, बहुत सी जगह ऐसे ही छूट जाती है। इसलिये हमेशा धीमी गति से और मुंह के हर कोने में ब्रश करे।
दांत साफ़ करने का धागा या फ्लौसिंग
दांतों की सफाई के लिएफ्लौसिंग का उपयोग करना भी बहुत फायदेमंद होता हैं। यह उन जगह पर बड़ी आसानी से पहुंच जाता हैं जहां ब्रश भी नहीं पहुंच पाता। यह दो दांतों के बिच के हिस्सों में फंसे भोजन के कण और कचरे को निकलने में बहुत मदद करता है। अगर इन कणो को समय पर नहीं निकाला जाए तो यह दांतों में सड़न पैदा करने लगते हैं, मुंह में बैक्टीरिया बनने लगते हैं जिससे दांत कमजोर हो जाते हैं।
सप्ताह में 3-4 बार (और दिन में 1 बार) दांतों को धागे से साफ जरूर करे। यह फ्लौसिंग आपको कहीं से भी बड़ी आसानी से मिल जाएगा। आप इसे मैडिकल स्टोर से भी खरीद सकते हैं। अगर यह न मिले तो कपड़ों की सिलाई करने वाली गिट्टी के धागे का भी उपयोग कर सकते हैं।
तम्बाकू का सेवन ना करें
आप अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते की तम्बाकू, गुटके आपके दांतों को कितना नुकसान पहुंचाते हैं। यह दांतों की सुंदरता के साथ इनको अंदर से कमजोर भी करते है, इससे इनमे कीड़े भी पढ़ सकते है, मुंह का केंसर हो सकता हैं आदि। ऐसी बहुत से घातक बीमारिया हो सकती है जो की आपके जीवन को बर्बाद कर सकती हैं। इसलिए ओरल हाईजीन के लिए तम्बाकू, गुटखा खाना छोड़ दें।
चाय, कॉफ़ी और शराब छोड़े
इन चीजों में बहुत ज्यादा मात्रा में फॉस्फोरस पाया जाता हैं। और अगर फॉस्फोरस शरीर में ज्यादा मात्रा में मौजूद हो जाए तो यह कैल्शियम की मात्रा को कम कर देता हैं। जिससे दांतों की कमजोरी, दांत दर्द, मसूड़ों में खून आना आदि दांतों के अनेक रोग होने लगते हैं। इसके साथ ही इन चीजो का सेवन करने से दांत भी पिले पढ़ते हैं, शरीर की त्वचा पर नकारात्मक असर पढता है।
पेट की आते कमजोर पढ़ने लगती, लिवर कमजोर होने लगता हैं आदि। आप ही बताये की इन चीजों के सेवन करने से कौन सा फायदा होता हैं। हम सिर्फ पल भर के स्वाद के लिए इन चीजों का सेवन करते हैं और यह सिवाय नुकसान के और कुछ नहीं देकर जाती। इनकी जगह आप दूध का सेवन करना शुरू कर सकते हैं यह दांतों के लिए बहुत फायदेमंद होगा।
इसे भी पढ़े :- ड्राई स्किन होम रेमेडीज़ : सर्दियों में सूखी त्वचा से कैसे बचे?
कैल्शियम का सेवन ज़्यादा करें
अगर आप दांतों को मजबूत करना चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा मात्रा में कैल्शियम व विटामिन सी का सेवन करना शुरू करे। क्योंकि कैल्शियम दांतो की मजबूती और सफेदी को बढ़ाता हैं। इसके जरिये आप बुढापे में भी जवानी जैसे दांत बनाये रख सकते हैं। कैल्शियम और विटामिन्स प्राप्त करने के लिए आप रोजाना सुबह शाम दूध पीना शुरू करे और इसके साथ ही संतरे का रस, पनीर, दही, फूल गोभी आदि का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना शुरू करे। आदि उन सभी चीजों का सेवन करे जिनमे कैल्शियम व विटामिन मिलता हो।
खाना खाने के बाद कुल्ला करें
आप अंदाज़ा भी नही लगा सकते की यह छोटी सी आदत हमारे दांतों को कितना नुकसान पहुंचा सकती हैं। जब हम भोजन करने के बाद ठीक से कुल्ला नहीं करते तो दांतों में भोजन के कण फंसे रह जाते हैं जिससे दांतों में सड़न लगना शुरू हो जाती हैं। और यही सड़न दांतो के रोगों को निमंत्रण देती हैं। इसलिए रोजाना भोजन करने के बाद ठीक से कुल्ला जरूर करे।
ज़बान या जीभ को भी साफ रखें
जिस तरह हम दांतों की सफाई का ध्यान रखने का प्रयास करते हैं ठीक वैसे ही जीभ की भी देख रेख करनी चाहिए। क्योंकि हम जो भी खाते हैं उसकास्वाद जीभ के ज़रिये ही लेते हैं और फिर वही सीधा पेट में जाता हैं। और अगर जीभ गन्दी होगी, उसमे कीटाणु होंगे तो वह आपके पेट को भी खराब कर देगा। इससे बचने के लिए टंग क्लीनर का उपयोग जरूर करे। आप जीभ को ब्रश या किसी धागे से भी साफ़ कर सकते हैं।
अपने मुँह को सूखने से बचाएँ
इस बात को भी सुनिश्चित करें कि आपके मुंह का अंदरूनी भाग सूख ना रहा हो। इसके लिए चीनीरहित च्विंग गम्स ( Chewing gum) का प्रयोग करें। गम चबाने से थूक का उत्पादन होता है और इस प्रक्रिया की वजह से मुंह का अंदरूनी भाग सूखा नहीं रह पाता। इससे आपके मुंह का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।
बार बार ब्रश ना करें
कई बार लोग कुछ भी खाने के तुरंत बाद ब्रश करने लगते हैं जो कि एक काफी खराब आदत है। हर बार जब आप ब्रश करते है तो दांतों से थोड़ा सा इनेमल (enamel) निकल जाता है और इससे दांतों में सड़न उत्पन्न होती है। इस बात को हमेशा ध्यान में रखा जाना आवश्यक है कि कुछ भी खाने के तुरंत बाद ब्रश का प्रयोग ना करें। इस बात को सुनिश्चित करें कि भोजन करने के 1 घंटे के बाद ही ब्रश करें।
दांतों की जांच करने से ना घबराएं
ऐसे कई लोग हैं जो दांतों के डॉक्टर के पास जाने से घबराते हैं। उनके मन में ऐसी धारणा होती है कि दांतों का इलाज काफी दर्दभरा होता है। यही कारण है कि वे इस प्रक्रिया से बिलकुल भी गुज़रना नहीं चाहते। यह काफी गलत बात है। अगर आपको दांतों से जुड़ी हुई कोई समस्या है तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। वह आपको इस समस्या से छुटकारा पाने के सही उपायों से अवगत कराएगा। इससे आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा और आप दांतों की चिकित्सा के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे।
इसे भी पढ़े :- कंट्रोल ऑन हाई ब्लड प्रेशर: दवाई के साथ-साथ इन बातों का भी रखें ध्यान
यह थी ओरल हाईजीन टिप्स जिन्हें आम सामान्य व्यक्ति और दांत के रोगी को ख़ास ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही निचे दी जा रही दांत के रोग से जुडी जानकारी को भी पढ़ें। अपने ब्रश को हमेशा साफ़ सुथरी जगह पर रखे। और हमेशा ब्रश करने से पहले गर्म पानी से अपने ब्रश को धो कर ही दांत साफ़ करे। टूथ ब्रश को हमेशा टूथ कैप में रखे। इनको खुला छोड़ने पर इनमे बहुत से घातक बैक्टीरिया आकर बैठ जाते हैं जो की हमारी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकते हैं। तो इन्हीं के साथ हम उमीद करते हैं की आपकी खूबसूरत मुस्कान बनी रहेगी।
Image Source:- www.google.com

