Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हरियाणा सरकार ने अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए तैयार किया फुल-प्रूफ प्लान, बोतल और पेटी पर होगा क्यूआर कोड

    हरियाणा सरकार ने अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए तैयार किया फुल-प्रूफ प्लान, बोतल और पेटी पर होगा क्यूआर कोड

    October 23, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़ : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि राज्य में किसी भी सूरत में शराब पर लगने वाले टैक्स की चोरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डिस्टलरी से लेकर दुकान तक शराब की ट्रैकिंग होगी और प्रत्येक बोतल और पेटी पर क्यूआर कोड लगाया जाएगा। डिप्टी सीएम सोमवार को यहां आबकारी विभाग की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

    उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसा ऑनलाइन सिस्टम तैयार किया जाए जिससे कि डिस्टलरी में शराब का उत्पादन, स्टॉक, वाहन में रवानगी तथा दुकान तक पहुंचने और दुकान में भी बिक्री और स्टॉक का सारा डाटा दर्ज किया जा सके। विभाग द्वारा तैयार किए गए सिस्टम के ड्रॉफ्ट की समीक्षा करते हुए उन्होंने कुछ अन्य सूचनाएं भी ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शराब की प्रत्येक बोतल पर क्यूआर कोड अंकित किया जाए, इसके बाद पेटी पर अलग क्यूआर कोड होना चाहिए जिसके माध्यम से यह पता चल सके कि इसमें कौन-कौन से क्यूआर कोड की बोतलें हैं। विभाग के इस कदम से जहां शराब की तस्करी पर रोक लगेगी वहीं राज्य सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। उपमुख्यमंत्री ने अवैध शराब पर अंकुश लगाकर अधिक से अधिक टैक्स में वृद्धि करने के निर्देश दिए ताकि उस से प्राप्त आय को प्रदेश के विकास में लगाया जा सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    इंसानियत शर्मसार! मूक-बधिर बच्चे के साथ अधेड़ ने की दरिंदगी; आरोपी बैजनाथ पुलिस के हत्थे चढ़ा

    इंसानियत शर्मसार! पत्नी पर शक में पिता बना ‘जल्लाद’, “बेटी मेरी नहीं” कहकर मासूम की बेरहमी से हत्या

    हरियाणा में बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री नायब सैनी की सख्ती के बाद बैंक ने घुटने टेके, नगर निगम को मिले 127 करोड़

    मुख्यमंत्री सैनी ने गोहाना को दी करोड़ों की सौगात; स्पोर्ट्स, हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर के लिए बड़े एलान

    Highway Toll Rules: सावधान! हाईवे पर सफर के दौरान अब नहीं चलेगा कैश, परेशानी से बचने के लिए तुरंत करें ये काम

    Sirsa Drug Raid: पुलिस को देख फ्लैट की दूसरी मंजिल से कूदा पूर्व नेता, महिला हेरोइन के साथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.