Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हरियाणा सरकार ने समाज कल्याण के एक नए युग का किया सूत्रपात, 2 नवंबर को करनाल में अंत्योदय सम्मेलन का आयोजन करेगी सरकार

    हरियाणा सरकार ने समाज कल्याण के एक नए युग का किया सूत्रपात, 2 नवंबर को करनाल में अंत्योदय सम्मेलन का आयोजन करेगी सरकार

    October 30, 2023 हरियाणा 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब व्यक्ति के जीवन में सुधार लाने के विजन व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन से प्रेरित होकर हरियाणा सरकार ने प्रदेश में समाज कल्याण के एक नए युग का सूत्रपात किया है। प्रदेश की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारतीय संस्कृति के मूल सिद्धांत “अंत्योदय” के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया, जिसमें आखिरी व्यक्ति के उत्थान को महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी नीति पर काम करते हुए हरियाणा सरकार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए योजनाएं बना रही है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का हक पहले गरीब को मिले ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का जीवन खुशहाल और समृद्ध हो सके। इसी सोच के तहत हरियाणा सरकार द्वारा 2 नवंबर को करनाल में अंत्योदय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। सम्मेलन में आयुष्मान भारत, पेंशन स्कीम व अन्य योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों को बुलाया जाएगा।

    डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार असमर्थ और वंचित वर्गों के व्यक्तियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और समाज में सामाजिक व आर्थिक समरसता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। सरकार का प्रयास है कि अंत्योदय परिवार के सदस्यों का कौशल विकास हो ताकि वे अपना स्वयं का काम शुरू करने में सक्षम बनें। इसके लिए गरीब परिवारों को ऋण स्कीमों, कौशल विकास स्कीमों और निजी या विभिन्न विभागों में रोजगार और दूसरी सुविधाओं के साथ जोड़ा गया है। समाज का एक बड़ा तबका पिछली सरकार के दौरान उपेक्षित था। उसे वर्तमान सरकार ने विकास की धारा से जोड़ा है और सरकारी खजाने के दरवाजे उसके लिए खोल दिए हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब परिवारों के उत्थान के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के माध्यम से 1 लाख रुपये सालाना आय वाले परिवारों की वार्षिक आय कम से कम 1 लाख 80 हजार रुपये करने का बीड़ा उठाया है। अब तक प्रदेश में लगभग 50 हजार लोगों को मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के तहत लगाए गए अंत्योदय मेलों में मदद मिली है। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना में 18 विभागों की 56 योजनाओं का चयन किया गया है। इनके अलावा, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भी इस योजना के साथ जोड़ा गया है। इन सभी विभागों और उनकी योजनाओं को https://parivarutthan.haryana.gov.in पोर्टल पर अपलोड किया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति कभी भी और कहीं पर भी इनकी जानकारी हासिल कर सके।

    डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा बीपीएल परिवार को मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए आयुष्मान-चिरायु योजना शुरू की गई है। हाल ही में इस योजना का विस्तार किया गया है और अब प्रदेश में 1.80 लाख से 3 लाख रुपए तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। योजना के तहत आने वाले परिवार सरकारी अथवा पैनल के निजी अस्पताल में पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। अब तक कुल 87 लाख आयुष्मान-चिरायु कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस योजना में प्रदेश में 8 लाख 50 हजार मरीजों के इलाज के लिए 1088 करोड़ रुपए के क्लेम दिए जा चुके हैं।

    इसके अलावा प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं को परिवार पहचान पत्र से जोड़कर घर बैठे पेंशन लगाने का काम किया गया है। अब तक लगभग 1 लाख 40 हजार वृद्धों, 14 हजार दिव्यांगों को घर बैठे पेंशन दी जा चुकी है। वद्धावस्था पेंशन की पात्रता के लिए वार्षिक आय की सीमा 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 3 लाख रुपए की गई है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी 1000 रुपए से बढ़ाकर 2750 रुपए मासिक की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    इंसानियत शर्मसार! मूक-बधिर बच्चे के साथ अधेड़ ने की दरिंदगी; आरोपी बैजनाथ पुलिस के हत्थे चढ़ा

    इंसानियत शर्मसार! पत्नी पर शक में पिता बना ‘जल्लाद’, “बेटी मेरी नहीं” कहकर मासूम की बेरहमी से हत्या

    हरियाणा में बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री नायब सैनी की सख्ती के बाद बैंक ने घुटने टेके, नगर निगम को मिले 127 करोड़

    मुख्यमंत्री सैनी ने गोहाना को दी करोड़ों की सौगात; स्पोर्ट्स, हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर के लिए बड़े एलान

    Sirsa Drug Raid: पुलिस को देख फ्लैट की दूसरी मंजिल से कूदा पूर्व नेता, महिला हेरोइन के साथ गिरफ्तार

    बॉलीवुड सितारों की रक्षा करेगा हरियाणा का ये ऐप, महाराष्ट्र पुलिस ने शुरू की तैयारी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.