Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: “15 दिन यहीं रुकूंगा”, रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे ‘आसान तरीका’
    • पुणे में अप्रैल में ‘प्रलय’! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार
    • रसमलाई के लिए ‘रक्तपात’! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे
    • जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं पार्टियां
    • Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात
    • West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    • Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » प्रदूषण को लेकर भी हरियाणा पर दिल्ली के आरोप झूठे नासा की सैटेलाइट तस्वीरों से सब साफ हो गया : कंवर पाल गुर्जर

    प्रदूषण को लेकर भी हरियाणा पर दिल्ली के आरोप झूठे नासा की सैटेलाइट तस्वीरों से सब साफ हो गया : कंवर पाल गुर्जर

    October 31, 2023 हरियाणा 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़: शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि दो नवंबर करनाल अंत्योदय रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग योजनाएं चलाई हैं। जिनका लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। इतना ही नहीं लोगों को उन योजनाओं का लाभ घर बैठे दिया जा रहा है। जैसे बीपीएल कार्ड, चिरायू कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि सब लोगों को घर बैठा दिए जा रहे हैं।

    कंवर पाल गुज्जर ने कहा कि टीचर्स की ट्रांसफर ड्राइव को लेकर कहा कि  जेबीटी टीचर्स की ट्रांसफर हो गई है। नई ट्रांसफर पोलिसी की सबने तारीफ की। 92 प्रतिशत टीचर्स को उनकी पहली चॉइस का स्टेशन मिला है। टीजीटी और पीजीटी टीचर्स का ट्रांसफर रहता है जो परिक्षाओं के बात किया जाएगा।

    कंवर पाल गुज्जर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा सम्मन दिये जाने और आम आदमी पार्टी द्वारा केंद्र परआरोप लगाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि उन लोगों का तो काम है आरोप लगाना। ये लोग तो पराली और प्रदूषण को लेकर भी हरियाणा पर आरोप लगा रहे थे। लेकिन नासा की सैटेलाइट तस्वीरों से सब साफ हो गया। जहां ईडी के सम्मन की बात है तो ये सब अचानक नहीं हुआ है। दिल्ली के शराब घोटाले की जांच पहले ही चल रही है। इस बारे में अखबारों में भी छपता रहा है कि दिल्ली में शराब घोटाला हुआ है । सब जांच के बाद सामने आ जाएगा।नायब सैनी के प्रदेशाध्यक्ष बनने को लेकर कहा कि हालांकि भाजपा में सभी पदों पर चुनाव होते हैं। इसके बाद पदाधिकारी चुने जाते हैं। लेकिन अब लोकसभा चुनाव में कम समय बचा है। इसलिए नायब सैनी को बिना चुनाव के यह जिम्मेदारी दी गई है और वह इस जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाएंगे।

    हरियाणा दिवस को लेकर गुज्जर ने कहा कि जब हरियाणा का गठन हुआ था तब  पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने कहा था‌ कि सैलरी के पैसे हैं या नहीं। लेकिन आज हरियाणा हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रहा है और अच्छी स्थिति में है। कंवरपाल ने कहा कि इस मौके पर चौधरी बंसी लाल को भी विशेष धन्यवाद करना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने प्रदेश की सड़कों और बिजली पर ज्यादा ध्यान दिया।‌ जिससे विकास को गति मिली।एसवाईएल ,पीयू और विधानसभा में हिस्से को लेकर कहा कि कहावत है कि  जो भाई का हिस्सा रखेगा उसका भला नहीं होगा। एसवाईएल का पानी पाकिस्तान को जा रहा है तो हरियाणा को क्यो नही मिल सकता ।

    उन्होंने बताया कि अध्यापकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन स्थानांतरण नीति लागू की गई है, जिसे आज देश के अन्य राज्य भी अपना रहे हैं। वर्ष 2014 में प्रदेश में 43 विश्वविद्यालय थे, जो आज बढक़र 56 हो गए हैं। राजकीय महाविद्यालय पहले 105 थे, जो आज 182 हो गए है, राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी संस्कृति विद्यालय 13 थे, जो आज 147 हो गए हैं। इसके अलावा, राज्य सरकार ने 1419 प्राइमरी राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय खोले हैं। उन्होंने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में 71 कॉलेज खोले हैं, जिनमें से 50 प्रतिशत केवल महिलाओं के हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हमने वर्ष 2025 तक नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने का लक्ष्य रखा है।

    उन्होंने बताया कि ‘चिराग योजना’ के तहत दो हजार 650 गरीब परिवारों के बच्चों का मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में दाखिला करवाया गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य का हर जिला नेशनल हाईवे से जुड़ा, हिसार व अंबाला के दो नए नागरिक हवाई अड्डे निर्माणाधीन है। परिवार पहचान पत्र के जरिए 71 लाख परिवारों के 2.83 करोड़ लोगों का डेटा अपडेट हुआ है, परिवार पहचान पत्र योजना से 397 सेवा और योजनाओं को जोड़ा गया जिसका लाभ 45 लाख परिवारों ने उठाया है। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ऑटोमेटिक तरीके से घर बैठे 39 लाख बीपीएल राशन कार्ड 57 लाख आयुष्मान राशन कार्ड बनाए, निरोगी हरियाणा योजना के तहत 32 लाख से अधिक गरीब लोगों के स्वास्थ्य की जांच की, अंत्योदय सरल पोर्टल पर 54 विभागों के 675 योजनाएं और सेवाएं ऑनलाइन की।

    कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कहा कि एम.एस.पी. न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों की 14 फसलें खरीदने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल के जरिए लगभग 12 लाख किसानों के खातों में पिछले सात सीजन के 85,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं, लगभग 19 लाख से अधिक किसानों के खाते में ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ के तहत 4200 करोड़ रुपये भेजे गए है। ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ के तहत 27 लाख 22 हजार किसानों को 7600 सौ करोड़ रुपये के बीमा क्लेम दिए गए है, हरियाणा में 71 हजार एकड़ क्षेत्र में किसानों ने धान की जगह वैकल्पिक फसलें बोयी, सात हजार रुपया प्रति एकड़ की दर 118 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता किसानों को दी गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत सबसे गरीब 50 हजार लोगों को स्वरोजगार के लिए ऋण दिया गया है, 86 लाख चिरायु कार्ड बनाए गए, साढ़े आठ लाख मरीजों के इलाज के लिए 1088 करोड़ रुपये के क्लेम दिए है, दयालु योजना के तहत एक लाख 80 हजार रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार के सदस्यों की मृत्यु या दिव्यांग होने पर पांच लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है, पंचायत में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया है, हरियाणा में लगभग 10 हजार एकड़ में जंगल सफारी, पिंजौर में हॉट एयर बैलून एक्टिविटी जल्द ही शुरू होगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हरियाणा में ‘पाक’ जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़! 2017 से सक्रिय थे संदिग्ध, पलवल और नूंह से 4 गिरफ्तार

    बड़ा खुलासा: हरियाणा में 83 करोड़ की सोलर धांधली, रसूखदार अधिकारी पर कसा शिकंजा

    भर्ती या मजाक? 400 अभ्यर्थियों में से केवल 17 ही पार कर पाए परीक्षा की दहलीज, असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए मची खलबली

    हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी! बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर CM का बड़ा ऐलान

    नकल पर जोरदार नकेल! 422 छात्र धरे गए, ड्यूटी में लापरवाही पर अधीक्षकों-पर्यवेक्षकों पर भी गिरी गाज

    चंडीगढ़ BJP दफ्तर के बाहर हमले में पाकिस्तानी GHD2P ग्रेनेड का इस्तेमाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.