Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » 416 टायर, 39 मीटर लंबा ये ट्रक बना आकर्षण का केंद्र, पिछले 1 महीने से Sirsa बाईपास पर खड़ा है ये विशालकाय Truck

    416 टायर, 39 मीटर लंबा ये ट्रक बना आकर्षण का केंद्र, पिछले 1 महीने से Sirsa बाईपास पर खड़ा है ये विशालकाय Truck

    November 22, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    सिरसा: हरियाणा के सिरसा जिले में इन दिनों सड़क पर खड़ा एक बड़ा ट्रक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दरअसल यह ट्रक गुजरात के कांडला पोर्ट (Giant Truck) से करीब 10 महीने पहले चला था, जिसे पंजाब के बठिंडा की रिफाइनरी जाना है। इस ट्रक में 4- 6 या 10 नहीं बल्कि 416 टायर है। इस 416 टायरों वाले ट्रक को दो ट्रक आगे खींच रहे हैं और एक ट्रक पीछे से धकेल रहा है।

    15 से 20 दिन बाद बठिंडा की रिफाइनरी में पहुंचेगा यह ट्रक

    Giant Truck – बताया जा रहा है कि इस ट्रक की लंबाई 39 मीटर है, लेकिन यह ट्रक पिछले 20 -25 दिनों से सिरसा में फंसा हुआ है। हेवी होने के कारण इतना लंबा ट्रक किसी भी पुल को क्रॉस नहीं कर सकता। इस ट्रक को बठिंडा ले जाने के लिए घग्गर नदी के पुल के साथ ही एक नए रास्ते का निर्माण किया जा रहा है जिस पर कई लोग काम कर रहे है। अभी भी 15 से 20 दिन बाद यह ट्रक बठिंडा की रिफ़ाइनरी में पहुंचेगा ।

    इसे भी पढ़ें – गोलियों की गड़गड़ाहट से फिर गूंजा भिवानी का तालू गांव, बदमाशों ने रंजिश के चलते युवक को मारी गोली

    नई सड़क का किया जा रहा निर्माण

    ट्रक के साथ चल रहे इंजीनियर दिलीप दुबे ने बताया कि यह ट्रक पंजाब के बठिंडा में  बनी रिफाइनरी में जाना है, इस ट्रक पर  एक इक्विपमेंट लोड किया हुआ है जिसे रिफाइनरी में लगाना है। इस बाहुबली ट्रक को खींचने के लिए दो ट्रक आगे और एक ट्रक पीछे चल रहा है। इस ट्रक के 416 टायर है और यह ट्रक 39 मीटर लंबा है। उन्होंने बताया कि यह ट्रक करीब 9 -10 महीने पहले गुजरात के कांडला पोर्ट से चला था रास्ते में मौसम खराब होने के चलते, इसे रोकना पड़ा। अब यह सिरसा जिले में पहुंच गया है यहां से बठिंडा में बनी रिफाइनरी में जाएगा। इस ट्रक के साथ 25 से 30 लोग चल रहे हैं। जो इस ट्रक को आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं। यह ट्रक रोजाना दिन में चलता है और करीब 12 किलोमीटर की दूरी तय करता है। फिलहाल यह ट्रक सिरसा से आगे नहीं जा सकता है, इसके लिए अब एक नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जो सिरसा के घग्गर नदी पर बनाई जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    इंसानियत शर्मसार! मूक-बधिर बच्चे के साथ अधेड़ ने की दरिंदगी; आरोपी बैजनाथ पुलिस के हत्थे चढ़ा

    इंसानियत शर्मसार! पत्नी पर शक में पिता बना ‘जल्लाद’, “बेटी मेरी नहीं” कहकर मासूम की बेरहमी से हत्या

    हरियाणा में बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री नायब सैनी की सख्ती के बाद बैंक ने घुटने टेके, नगर निगम को मिले 127 करोड़

    मुख्यमंत्री सैनी ने गोहाना को दी करोड़ों की सौगात; स्पोर्ट्स, हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर के लिए बड़े एलान

    Sirsa Drug Raid: पुलिस को देख फ्लैट की दूसरी मंजिल से कूदा पूर्व नेता, महिला हेरोइन के साथ गिरफ्तार

    बॉलीवुड सितारों की रक्षा करेगा हरियाणा का ये ऐप, महाराष्ट्र पुलिस ने शुरू की तैयारी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.