Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रफ्तार का कहर! उज्जैन में दर्दनाक दुर्घटना, तीन युवकों ने गंवाई जान, एक घायल अस्पताल में भर्ती
    • बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू! 9वीं से 12वीं तक की छमाही परीक्षाओं के पेपर अब ‘बोर्ड पैटर्न’ पर होंगे तैयार
    • महाजाम से हाहाकार! दिल्ली-NCR से यूपी तक चक्का जाम, एक्सप्रेस-वे पर घंटों फंसी गाड़ियां, ट्रेनों में भी पैर रखने की जगह नहीं
    • बिहार कांग्रेस में सियासी भूचाल! प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ एक गुट ने बुलाई गुप्त बैठक
    • कोर्ट में उमर खालिद के वकील का बड़ा दांव : केवल बयान पर आधारित केस, कोई ठोस सबूत नहीं
    • PCB को दोहरा झटका : भारत के बाद अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान में खेलने से किया इनकार
    • दिवाली पर ‘थामा’ का धमाका! आयुष्मान-रश्मिका की फिल्म की एडवांस बुकिंग में मची जबरदस्त धूम
    • गाजा सीजफायर पर संकट: हमास की ‘शर्त’ बनी बड़ी रुकावट, क्या फिर टूट जाएगा शांति का सपना?
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, October 18
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बिहार में सनकी आशिक ने परिवार पर की अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत

    बिहार में सनकी आशिक ने परिवार पर की अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत

    November 21, 2023 बिहार 2 Mins Read
    Crazy Lover Fired
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    लखीसराय : बिहार के लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह अर्घ्य देकर लौट रहे एक परिवार के छह लोगों को गोली मार दी गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। प्रथम दृष्ट्या पुलिस इसे एक सनकी आशिक की करतूत बता रही है। घटना के बाद से (Crazy Lover Fired) आरोपी फरार बताया जा रहा है।

    इसे भी पढ़ें – कांग्रेस पूरे देश की समस्या, भाजपा ही समाधान : योगी

    इस घटना के बाद विधानमंडल के नेता प्रतिपक्ष और लखीसराय के विधायक विजय कुमार सिन्हा भड़क गए हैं। पुलिस के मुताबिक, कवैया थाना क्षेत्र में शशि भूषण झा के परिवार के लोग छठ पर्व के मौके पर उदीयमान सूर्य का अर्घ्य देकर लौट रहे थे कि तभी पहले से घात लगाए आशीष चौधरी नाम के युवक ने एक-एक करके छह लोगों को गोली मार दी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक सहोदर भाई और बहन बताए जा रहे हैं।

    Crazy Lover Fired – पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाबी मुहल्ला वार्ड नंबर 15 निवासी आशीष चौधरी के द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चंदन झा (31), राजनंदन झा (31) और दुर्गा कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना में प्रीति देवी, शशि भूषण झा और लवली देवी घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेजा गया। चिकित्सकों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा दिया है।

    इसे भी पढ़ें – भाजपा की सरकार बनने पर सबका हिसाब चुकता किया जायेगा : पीएम मोदी

    पुलिस के मुताबिक, गोली मारने वाला आरोपी भी शशि भूषण झा का पड़ोसी है। लखीसराय के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि आशीष चौधरी घर के सामने रहने वाली लड़की से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। उन्होंने बताया कि 10 दिन पहले भी इस परिवार के साथ उसका झगड़ा हुआ था। लड़की का परिवार इस विवाह का विरोध कर रहे थे, जिससे नाराज होकर युवक ने लड़की के परिवार वालों पर गोलीबारी की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है जो संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बिहार कांग्रेस में सियासी भूचाल! प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ एक गुट ने बुलाई गुप्त बैठक

    RSS के शताब्दी समारोह में शामिल होने वाले पंचायत अधिकारी पर गिरी गाज, नियम उल्लंघन का आरोप

    पहले आंखों में झोंका नमक, फिर रेत दिया युवती का गला; शादी से इंकार करने पर युवक ने की छात्रा हत्या

    पठान ने की मस्जिद की तारीफ़, BJP ने किया ‘करेक्शन’: ‘अदीना मस्जिद’ को ‘आदिनाथ मंदिर’ बताने पर सियासी बवाल

    जीतने की गारंटी या राजनीतिक मजबूरी? दलों ने क्यों काटा मुस्लिम नेताओं का टिकट

    रहस्य: दुनिया के सबसे अमीर मंदिर में फूल कहां से आते हैं? भगवान के श्रृंगार के लिए नहीं खरीदे जाते हैं फूल

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.