Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जौनपुर में दिल दहला देने वाली घटना! ‘पत्नी और ससुराल वालों से परेशान’, रेलवे कर्मचारी ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
    • पटना मेट्रो के लिए डबल खुशखबरी! PMCH तक दूसरी सुरंग भी तैयार, अब अंडरग्राउंड कॉरिडोर का काम तेज होगा
    • बंगाल में 1.65 करोड़ वोटर्स पर संकट! SIR फॉर्म में मिली गंभीर गड़बड़ी, चुनाव आयोग लेगा बड़ा एक्शन
    • केरल निकाय चुनाव का फाइनल नतीजा! कांग्रेस गठबंधन (UDF) को बढ़त, पर तिरुवनंतपुरम में BJP का बड़ा उलटफेर
    • क्रिकेट जगत में हड़कंप! कैमरन ग्रीन ₹21 करोड़ में बिके, पृथ्वी शॉ पर भी लगी मुहर
    • पुष्पा के बाद अगला धमाका! अल्लू अर्जुन की ये फिल्म 2026 में मचाएगी धमाल
    • ईरान का अमानवीय कृत्य! नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी को फिर से जेल क्यों भेजा गया?
    • बड़ी भविष्यवाणी! अगले साल सोना होगा महंगा या शेयर बाजार छुएगा नया शिखर?
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, December 14
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक, विधानसभा का पांचवा सत्र बुलाने का लिया गया फैसला

    CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक, विधानसभा का पांचवा सत्र बुलाने का लिया गया फैसला

    November 20, 2023 पंजाब 3 Mins Read
    CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक, विधानसभा का पांचवा सत्र बुलाने का लिया गया फैसला
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    CM Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान(CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व अधीन पंजाब कैबिनेट ने 16वीं पंजाब विधान सभा का पांचवा सत्र 28 और 29 नवंबर को बुलाने की मंजूरी दे दी। इस सम्बन्धी फ़ैसला यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय-1 में मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन उनके दफ़्तर में सोमवार को हुई मंत्रीमंडल की मीटिंग में लिया गया।

    सत्र की शुरुआत 28 नवंबर को दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने से होगी और इस दो दिवसीय सत्र के कामकाज का फ़ैसला बिज़नस एडवाइजरी कमेटी द्वारा जल्दी किया जायेगा।

    स्पोर्टस यूनिवर्सिटी नौ पदों की सृजना करने को मिली मंजूरी

    कैबिनेट ने महाराजा भुपिन्दर सिंह स्पोर्टस यूनिवर्सिटी, पटियाला में सीधी भर्ती के द्वारा तकनीकी काडर के नौ पदों की सृजना करने और भरने की भी मंजूरी दे दी। इन पदों में एक पद सहायक मैनेजर, प्रोग्रामर के दो पद, दो पद तकनीकी सहायक के और क्लर्क- कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के होंगे।

    इस यूनिवर्सिटी की स्थापना खेल के क्षेत्र के पाठ्यक्रमों, शिक्षा और प्रशिक्षण के द्वारा राज्य में खेल का स्तर ऊँचा उठाने के मकसद के साथ हुई थी और इन पदों से यूनिवर्सिटी का कामकाज सुचारू तरीके से चलाने और विद्यार्थियों को रोज़ाना के कामकाज में सुविधा होगी।

    पंजाब केनाल और ड्रेनेज बिल, 2023 पर लगी मोहर

    कैबिनेट ने पंजाब राज्य में नहरों और ड्रेनेज के कंट्रोल और प्रबंधन के लिए पंजाब केनाल और ड्रेनेज बिल, 2023 को भी मंज़ूरी दे दी। इसका मुख्य मंतव्य किसानों और ज़मीन मालिकों को बिना किसी रूकावट के सिंचाई के मंतव्य के लिए नहरी पानी देने के लिए नहरों, ड्रेनों और कुदरती जल स्रोतों की देखभाल, मुरम्मत और समय पर सफ़ाई यकीनी बनाना है।

    इसके इलावा यह बिल पानी का प्रयोग करने वालों और पानी की अनावश्यक बर्बादी के विरुद्ध अन्य नियमित पाबंदियों की शिकायतों के निपटारे के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी ढांचा गठित करना यकीनी बनाऐगा।

    पंजाब राज्य समाज कल्याण बोर्ड बंद करने को मिली हरी झंडी

    पंजाब कैबिनेट ने पंजाब राज्य समाज कल्याण बोर्ड (पी. एस. एस. डब्ल्यू. बी.) को बंद करने और इसके हैडक्वाटर पर तैनात मुलाजिमों, पैंशनरों और पाँच आई. सी. डी. एस. ब्लॉकों सहित स्टाफ के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग में विलय को भी मंज़ूरी दे दी।

    कैदियों की आगामी रिहाई केस भेजने और रद्द करने की मंजूरी

    मंत्रीमंडल ने राज्य की जेल में नज़रबंद एक कैदी की उम्र कैद में छूट का केस भेजने की मंजूरी दे दी, जबकि चार अन्य ऐसे केस रद्द कर दिए गए। भारतीय संविधान की धारा 163 के अंतर्गत कैबिनेट की मंजूरी के बाद यह विशेष छूट/ अग्रिम रिहाई केस भारतीय संविधान की धारा 161 के अधीन विचार के लिए पंजाब के राज्यपाल को भेजे जाएंगे।

    इसके साथ ही पंजाब कैबिनेट ने पर्यटन, सांस्कृतिक मामले, पुरातत्व और अजायबघर विभाग, पंजाब की साल 2021-2022 की सालाना प्रशासनिक रिपोर्ट को भी मंज़ूरी दे दी।

    इसे भी पढ़ें – स्वस्थ लिवर से ही रहेगा शरीर स्वस्थ, अलकोहल से दूरी जरुरी

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पंजाब में सरेआम गुंडागर्दी! पूर्व विधायक के भतीजे की ताबड़तोड़ चाकू मारकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव

    AAP सरकार लाई बदलाव: सांसद संत सीचेवाल की अगुवाई में बुड्ढा दरिया बना जीवंत

    Greening Punjab Mission :12,55,700 रिकॉर्ड वृक्षारोपण से पंजाब बना ग्रीन ज़ोन, राज्य की सबसे बड़ी पर्यावरणीय उपलब्धि

    PILBS मोहाली में पहली सफल लिवर ट्रांसप्लांट, देश भर के सरकारी अस्पतालों के लिए बना रोल मॉडल

    पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

    पंजाब सरकार का ऐतिहासिक फैसला: 35 साल बाद जालंधर निगम को 1196 सफाईकर्मियों की मंजूरी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.