Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनता की जीत! 2026 से बदलेंगे बैंक लॉकर के नियम, चोरी होने पर मिलेगा 100 गुना तक मुआवजा
    • मान सरकार की पहल से ग्रामीण सड़कों पर बढ़ी सुरक्षा, SSF का ‘हौली चलो’ अभियान बना जनआंदोलन!
    • मान सरकार का ‘कल्याणकारी कन्यादान’: 5,751 बेटियों को ₹29.33 करोड़ का शुभ शगुन देकर दिया ‘आशीर्वाद’ का तोहफा
    • नेस्ले, पेप्सीको, कोका-कोला ने चुना पंजाब — मान सरकार की नीतियों पर बढ़ा भरोसा
    • सुई-धागे’ की ताकत से अब हर हाथ को मिलेगा पक्का रोज़गार!, ₹1,600 Cr निवेश से पंजाब में Technical Textile Hub
    • ओडिशा में सियासी कत्ल! : BJP नेता पीताबास पांडा मर्डर केस में पूर्व विधायक बिक्रम पांडा समेत 12 गिरफ्तार
    • संघर्ष से सफलता तक! 10वीं पास दादासाहेब भगत की सक्सेस स्टोरी, ₹4000 की नौकरी से बने करोड़ों की कंपनी के बॉस
    • भारतीय सेना की ताकत बढ़ेगी! पिनाका, MR-SAM और LPD युद्धपोत… तीनों सेनाओं को मिलेंगे एक से बढ़कर एक घातक हथियार सिस्टम
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, October 22
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » केजरीवाल की गिरफ्तारी की योजना, विपक्ष के शीर्ष नेताओं को निशाना बना रही भाजपा : AAP

    केजरीवाल की गिरफ्तारी की योजना, विपक्ष के शीर्ष नेताओं को निशाना बना रही भाजपा : AAP

    November 2, 2023 दिल्ली 2 Mins Read
    Plan To Arrest Kejriwal
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली :आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को आरोप लगाया कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की योजना के हिस्से के रूप में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार (Plan To Arrest Kejriwal)होने वाले पहले नेता होंगे। आप नेता राघव चड्ढा ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि 2014 से जांच एजेंसियों ने 95 प्रतिशत मामले विपक्षी नेताओं के खिलाफ दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा, ”इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस ‘इंडिया’ गठबंधन बनने के बाद से भाजपा परेशान हो चुकी है।

    इसे भी पढ़ें – AAP जहां भी सत्ता में आएगी वहां अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करेगी : केजरीवाल

    हमें सूत्रों से पता चला है कि उन्होंने (भाजपा ने) ‘इंडिया’ गठबंधन के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत पहली गिरफ्तारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की होगी।” चड्ढा ने कहा, ”भाजपा जानती है कि वह दिल्ली में सभी सातों लोकसभा सीटें हार रही है। इसलिए वह केजरीवाल को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है ताकि ‘आप’ चुनाव न लड़ सके।” आप नेता ने एक सूची साझा की है, जिसमें जांच एजेंसियों द्वारा निशाना बनाए जाने वाले लोगों के नाम शामिल हैं।

    इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री को ईमानदारी से रोकना नामुमकिन, भाजपा रच रही षड्यंत्र : संदीप पाठक

    Plan To Arrest Kejriwal – उन्होंने आरोप लगाया, ”केजरीवाल के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया जाएगा और उसके बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी का नंबर है। इन नेताओं के बाद वे (भाजपा) केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और फिर महाराष्ट्र की शिवसेना व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार करेंगे।” राघव के आरोपों पर भाजपा की ओर से कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    छठ पर्व पर दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान! पूर्वांचल के लोगों को दिया तोहफा, अब डेढ़ दिन की छुट्टी रहेगी

    CM रेखा गुप्ता का ऐलान: ‘दिल्ली में बनेंगे मॉडल छठ घाट!’ प्रदूषण पर AAP को घेरा

    दिल्ली की हवा पर बीजेपी का दावा! नेता ने कहा- ‘अगले ढाई साल में सुधरेगी स्थिति’

    दिल्ली का AQI ‘गंभीर’, AAP ने उठाए बड़े सवाल! ‘क्यों नहीं हुई आर्टिफिशियल रेन?’

    दिल्ली बनी ‘गैस चैंबर’! दिवाली के बाद हवा ‘खतरनाक’ स्तर पर, कई जगहों पर AQI $979$ पार

    कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.