नई दिल्ली : भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले सेना के एक मेजर को बर्खास्त कर दिया है। स्ट्रैटेजिक फोर्सेज (Major Dismissed) कमांड (एसएफसी) यूनिट में तैनात मेजर के खिलाफ मार्च, 2022 से जांच चल रही थी। इसी जासूसी मामले में एक कर्नल और ब्रिगेडियर समेत चार वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।
इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी ने छह राज्यों को उनके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं
बर्खास्त किए गए मेजर पर आरोप है कि उसने उत्तर भारत में एसएफसी यूनिट में तैनाती के दौरान अपने मोबाइल में ‘पटियाला पेग’ नाम से व्हाट्स ऐप ग्रुप बनाया और इसी के माध्यम से एक पाकिस्तानी एजेंट को महत्वपूर्ण डेटा लीक किया। सेना के एक एलटी कर्नल, ब्रिगेडियर और दो अन्य शीर्ष अधिकारी भी इसी व्हाट्स ऐप ग्रुप का हिस्सा थे। इसीलिए उन्हें 2022 में ही निलंबित कर दिया गया था। पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में रहने के आरोप में एसएफसी यूनिट में तैनात भारतीय सेना के मेजर के खिलाफ तभी से जांच की जा रही थी।
इसे भी पढ़ें – कलमश्शेरी धमाकों की जिम्मेदारी लेने वाला ‘बहुत ही तेज दिमाग का’, खाड़ी में बढ़िया नौकरी में था : पुलिस
Major Dismissed – भारतीय सेना की स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड ही देश के परमाणु हथियारों का प्रबंधन करती है, इसलिए 2022 से जांच के दायरे में आए मेजर के जरिए भारत के परमाणु कार्यक्रम के भी लीक होने का खतरा था। मेजर पर सैन्य नियमों के विपरीत अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में गुप्त दस्तावेज रखने का आरोप था। राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौते से संबंधित मामलों की जांच के लिए अधिकारियों का एक बोर्ड बनाया गया था। जांच में पता चला कि मेजर ने अपने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर गुप्त दस्तावेज की एक प्रति रखी थी। साथ ही वह सोशल मीडिया चैट के जरिए एक पाकिस्तानी खुफिया संचालक के भी संपर्क में था।