केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पंजाब के अमृतसर पहुंचे। यहां मंत्री कुलदीप थालीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ ने उनका स्वागत किया। नितिन गडकरी अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे और यहां माथा टेका। इसके बाद नितिन गगडकरी ने दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य की समीक्षा की।
इस समीक्षा के दौरान नितिन गडकरी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे। भगवंत मान ने नितिन गडकरी की तारीफ करते हुए कहा कि जितना हम सोचकर जाते हैं हमेशा उम्मीद से ज्यादा मिलता है।
इस एक्सप्रेसवे को बहुत ही जल्द भारत के लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। पंजाब सरकार की ओर से हर तरह का सहयोग दिया जा रहा है। हम इस एक्सप्रेवे का काम रुकने नहीं देंगे, हमारी किसानों से बात चल रही है। इस एक्सप्रेसवे के चालू हो जाने के बाद रोजगार, व्यापार, व्यवसाय के बहुत सारे अवसर खुलेंगे।

