Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: “15 दिन यहीं रुकूंगा”, रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे ‘आसान तरीका’
    • पुणे में अप्रैल में ‘प्रलय’! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार
    • रसमलाई के लिए ‘रक्तपात’! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे
    • जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं पार्टियां
    • Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात
    • West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    • Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Amritsar: नशामुक्त बनेगा पंजाब, सीएम मान ने की अरदास

    Amritsar: नशामुक्त बनेगा पंजाब, सीएम मान ने की अरदास

    October 18, 2023 पंजाब 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Amritsar: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य का चौतरफा विकास कर रही है। पंजाब में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र का कायाकल्प करने के लिए शानदार काम हुआ है। मान सरकार पंजाब को देश का नंबर वन स्टेट बनाने की दिशा में काम कर रही है। वहीं, अब मान सरकार ने पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए बड़ी पहल की है। आपको बता दें कि पंजाब के युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से ‘द होप इनशिएटिव’ मुहिम की शुरूआत की गई है। इसके लिए आज श्री हरिमंदिर साहिब यानी गोल्डन टेम्पल में अरदास की गई। अरदास में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।

    Amritsar: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की अरदास

    अरदास में हिस्सा लेने के लिए पीली पगड़ियां धारण करके हजारों विद्यार्थी इकट्ठे हुए। इस दौरान सीएम मान ने सबके साथ मिलकर नशे के खिलाफ अरदास की। अरदास के पहले वाहेगुरु वाहेगुरु का पाठ किया। जिसके बाद अरदास की गई। वहीं, सीएम मान ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज सरबत के भले की अरदास की है।

    Amritsar: सीएम मान का संबोधन

    सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को दोबारा रंगला पंजाब बनाना है, यही हमारा मिशन है। उन्होंने कहा कि आज जो तीस हजार बच्चे यहां पहुंचे हैं इन्होंने गुरुद्वारा साहिब में अरदास की है, कसम खाई है कि नशे के दलदल में नहीं फंसेंगे। आपने सुना होगा जैसी संगत वैसी रंगत यानी जिसे जैसा माहौल मिलता है वो उसमें ही ढल जाता है। यही वजह है कि मान सरकार पंजाब के युवाओं को एक सकारात्मक मौहाल देने का भी काम कर रही है। इसके लिए एक मुहिम भी शुरू की गई है, जिसका नाम खेड्डा वतन पंजाब दीयां है। इसके तहत गांवों, कस्बों के बच्चों को यहां खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि वे बुरी संगत में न फंसे।

    Amritsar: पंजाब से होगा ड्रग्स का खात्मा

    मान सरकार पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए ड्रग्स के खिलाफ युध्दस्तर पर काम कर रही है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब से ड्रग्स को जड़ से खत्म करने के लिए प्रण किया है। वहीं द होप इनशिएटिव मुहिम से पंजाब के युवा शिक्षा का महत्व सझेंगे और खेलों के प्रति उनकी रूचि बढ़ेगी। जिससे पंजाब नशामुक्त बनेगा और विकास के नए आयाम हासिल करेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    जल्द उठाएं फायदा! पंजाब सरकार की इस योजना के लिए आवेदन शुरू, 24 अप्रैल तक का है समय

    जम्मू-कश्मीर में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पंजाब और जम्मू पुलिस को थी लंबे समय से तलाश

    नैन्सी ग्रेवाल का आखिरी वीडियो आया सामने! मौत से पहले क्या कहना चाहती थी इन्फ्लुएंसर?

    Jalandhar में दहशत: जिम से लौट रही लड़की के साथ नशेड़ियों की हैवानियत, छेड़छाड़ के बाद अस्पताल पहुंची पीड़िता

    पंजाब वालों को बड़ी राहत! हिमाचल सरकार ने वापस लिया बढ़ा हुआ ‘एंट्री टैक्स’; अब पुराने रेट पर होगी एंट्री

    पंजाब में महिला तस्कर का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त! 3 किलो हेरोइन और 11 लाख कैश के साथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.