Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • AAP vs BJP: ‘पंजाब को बदनाम करने की साजिश’; संजय सिंह ने बताया क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले चेहरों का सच
    • Owaisi Viral Speech on Wife: सोने से पहले बीवी को बोलें I Love You, चुनावी मंच से ओवैसी ने समर्थकों से भरवाई हामी
    • Delhi Voter List SIR Notice: वीआईपी कल्चर पर भड़के खरगे; कहा- क्या अब देश में आम और VIP मतदाता की नई श्रेणी बन गई है?
    • Canada Plane Crash News: कनाडा में फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान विमान हादसा, तमिलनाडु और पुडुचेरी के दो भारतीय छात्रों की मौत
    • Iran Inflation Rate: ईरान में महंगाई दर पहुंची 69% के पार, भारत के मुकाबले 14 गुना ज्यादा बुरे हाल
    • iPhone 18 Pro Price in India: भारत में आईफोन 18 सीरीज की धूम, फीचर्स और कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
    • MP High Court Decision: पीड़िता के बच्चे से नहीं मिला DNA, रेप के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बाइज्जत बरी
    • Madhya Pradesh TET News: 12 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा! जानें 5 साल से कम और ज्यादा सेवा वाले शिक्षकों पर क्या पड़ेगा असर
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, September 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पश्चिम बंगाल उपचुनाव : धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस की जीत

    पश्चिम बंगाल उपचुनाव : धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस की जीत

    September 8, 2023 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    जलपाईगुड़ी : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर शुक्रवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की। अधिकारियों ने (TMC Won By Election) यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पेशे से प्रोफेसर तृणमूल कांग्रेस के निर्मल चंद्र रॉय ने 4,313 से अधिक मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तापसी रॉय को हराया। उन्हें 96,961 वोट मिले जबकि प्रतिद्वद्वी तापसी रॉय को 92,648 वोट मिले।

    इसे भी पढ़ें – जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचने लगे समूह के नेता

    तापसी रॉय जम्मू-कश्मीर में 2021 में आतंकवादी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान की पत्नी हैं। उन्होंने बताया कि तीसरे स्थान पर कांग्रेस समर्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार ईश्वर चंद्र रॉय रहे। उन्हें 13,666 वोट मिले। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि धूपगुड़ी के लोगों ने नफरत और कट्टरता से ऊपर विकास की राजनीति को अपनाया।

    इसे भी पढ़ें – त्रिपुरा में भाजपा का जलवा बरक़रार, धनपुर, बॉक्सानगर सीटों पर हुआ उपचुनाव जीता

    TMC Won By Election – उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘लोगों से जुड़ने के अथक प्रयासों के लिए अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) के प्रत्येक कार्यकर्ता को सलाम। हम धूपगुड़ी के संपूर्ण विकास को सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा के बिष्णु पद रे ने 2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जीत दर्ज की थी और 25 जुलाई को उनके निधन के कारण उपचुनाव आवश्यक हो गया था। उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के जलपाईगुड़ी द्वितीय परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई। उपचुनाव के लिए मतदान पांच सितंबर को हुआ था और 78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    देश के कई राज्यों में मॉनसून की वापसी से पहले भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में आंधी-तूफान की चेतावनी

    ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेणुगोपाल का बड़ा बयान

    पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीडियो बनाकर किया सरेंडर का दावा

    ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और सिंबल किया फ्रीज

    कहीं भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी, सितंबर के इन दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    PM मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योगी और राज्यपाल रहे मौजूद

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.